CBSE 12th Result 2026 Out: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र पास, Direct Link से चेक और डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Published : May 13, 2026, 02:09 PM ISTUpdated : May 13, 2026, 02:38 PM IST
CBSE 12th Board Result 2026 Out

सार

CBSE 12th Result 2026 Out: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए Direct Link नीचे देखें।

CBSE 12th Result 2026 Out: देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education ने आखिरकार CBSE Class 12 Result 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस साल कुल 85.20% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला, लेकिन बोर्ड ने DigiLocker और UMANG जैसे प्लेटफॉर्म पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध करा दी है। ऐसे में छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए अन्य विकल्पों का भी उपयोग कर सकते हैं। नीचे देखें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

CBSE 12th Result 2026 Direct Link

CBSE 12th Result 2026 Direct Link 2

CBSE 12th Board Result 2026 Pass Percentage: पिछले साल से घटा पास प्रतिशत, लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 में इस बार 85.20% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल का पास प्रतिशत पिछले साल के पास प्रतिशत से कम है। पिछले साल यानी 2025 का पास प्रतिशत 88.39% था। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर है। इस बार लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 88.86% और लड़कों का कुल पास प्रतिशत 82.13% रहा है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 में 94,028 स्टूडेंट्स ने 90% या इससे ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं। वहीं 17,113 स्टूडेंट्स को 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर मिले हैं। इस साल सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 के लिए 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और अब जारी रिजल्ट के अनुसार 15,07,109 स्टूडेंट्स पास हो गए हैं। इस साल पास प्रतिशत 85.20% रहा है।

किन वेबसाइट्स पर जारी हुआ CBSE 12th Result 2026?

सीबीएसई 12वीं Science, Commerce और Arts तीनों स्ट्रीम के छात्रों के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं। छात्र अपना CBSE Class 12 का रिजल्ट 2026 नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल्स पर जाकर चेक रक सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

CBSE 12th Result 2026: रोल नंबर से ऐसे चेक करें 

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके कुछ मिनट में अपना सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 देख सकते हैं-

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in खोलें।
  • होमपेज पर “Senior School Certificate Examination (Class XII) Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Roll Number, School Number, Centre Number, Admit Card ID भरें।
  • Submit बटन दबाते ही स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • मार्कशीट PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

CBSE 12th Result 2026 Out: DigiLocker पर भी उपलब्ध हुई डिजिटल मार्कशीट

छात्रों की सीबएसई 12वीं मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट अब DigiLocker पर भी उपलब्ध हैं। DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका नीचे देखें-

  • DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट www.digilocker.gov.in खोलें।
  • मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
  • “CBSE Certificates” सेक्शन में जाएं।
  • Class 12 Marksheet 2026 डाउनलोड करें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE Class 12 Result 2026 Out: मोबाइल पर नहीं खुल रही वेबसाइट? इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स से तुरंत चेक करें रिजल्ट
CBSE 12th Result 2026 Roll Number Wise: रोल नंबर से ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, मार्कशीट डाउनलोड Direct Link