
एजुकेशन डेस्क। CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) कक्षा 10 और कक्षा 12 के बोर्ड एग्जाम के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा कल यानी 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक आयोजित करेगा। ऐसे में स्कूलों को प्रैक्टिकल की प्लानिंग के लिए सीबीएसई के साथ कोऑर्डिनेट कर लेना चाहिए।
बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और स्कूलों को प्रैक्टिकल लेने वाले टीचर्स की सूचना दी जाएगी। एक टीचर को एक से अधिक स्कूलों में प्रैक्टिकल लेने की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। प्रैक्टिकल को आयोजित करने और परीक्षाओं के सफल तथा समय पर पूरे होने और रिजल्ट जारी करने के लिए बोर्ड की ओर से हर चीज की समीक्षा यानी रिव्यू किया जा रहा है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर कहा गया है कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मैनेजमेंट, प्रिंसिपल, टीचर्स और स्टूडेंट्स का सहयोग जरूरी है। बिना उनके सहयोग के इसे पूरा नहीं किया जा सकता। आइए स्टेप्स में जानते हैं कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई की ओर से प्रैक्टिकल आयोजित कराने को लेकर क्या-क्या और कैसी-कैसी तैयारी की गई है।
न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi