CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 1 मार्च से 11 जून के बीच होगी परीक्षा

Published : Feb 12, 2021, 01:33 PM IST
CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 1 मार्च से 11 जून के बीच होगी परीक्षा

सार

CBSE ने सभी स्कूलों को सभी प्रोजेक्ट असाइनमेंट और इंटर्नल असेसमेंट भी 11 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।इसके अनुसार स्कूलों को प्रैक्टिकल या इंटर्नल असेसमेंट के लिए निर्धारित अधिकतम अंकों का ध्यान रखना होगा। 

करियर डेस्क. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE ) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं (CBSE 10th, 12th board exams) की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने सभी सम्बद्ध स्कूलों को सर्कुलर जारी कर जानकारी दी कि 10वीं- 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से 11 जून 2021 के बीच होंगे।

प्रैक्टिल एग्जाम के टाइम-टेबल के साथ बोर्ड ने ये निर्देश भी दिए हैं कि है सभी स्कूलों को प्रोजेक्ट असाइनमेंट और इंटर्नल असेसमेंट 11 जून तक पूरा कर लें। निर्देशों के अनुसार स्कूलों को प्रैक्टिकल या इंटर्नल असेसमेंट के लिए निर्धारित अधिकतम अंकों का ध्यान रखना होगा। दोनों ही क्लासेस के विभिन्न विषयों के लिए अधिकतम 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, NCC के लिए अधिकतम अंक 30 है। प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट और मार्क्स की ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान कोविड-19 के लिए निर्देश

परीक्षा की तारीख जारी करने के साथ ही बोर्ड ने परीक्षा के दौरान पालन किए जाने वाली कोरोना गाइडलाइंस भी जारी की है। इन निर्देशों का पालन स्टूडेंट्स के साथ भी सभी स्कूलों के टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ को भी करना होगा। बोर्ड ने इन निर्देशों का पालन न करने पर स्कूलों पर 50 हजार रुपए का फाइन लगाने की घोषणा की है।

इन निर्देशों का करना होगा पालन:

  1. सभी बच्चों और शिक्षकों को मास्क पहनना अनिवार्य है।
  2. 25 स्टूडेंट्स के ग्रुप को दो भागों बांटा जा सकता है।
  3. परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को बार-बार हाथ धोने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
  4. लैब में सैनिटाइजर उपलब्ध कराना होगा।
  5. लैब में ढ़के कूड़ेदान होने चाहिए और इसे समय-समय पर साफ करना होगा।
  6. हर बैच के प्रैक्टिकल एग्जाम के बाद लैब को 1% सोडियम हाइपोक्लोराइट से सैनिटाइज करना होगा।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!