कैसे भरें बच्चे का केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 का फॉर्म? आयुसीमा से लेकर फीस तक की पूरी जानकारी

केंद्रीय विद्यालय शिक्षा का एक कॉमन प्रोग्राम आयोजित करता है। ये मुख्य रूप से रक्षा विभाग सैनिकों और अर्ध-सैन्य कर्मियों सहित हस्तांतरणीय केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रवेश प्रदान करता है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 10, 2021 2:20 PM IST / Updated: Mar 11 2021, 10:42 AM IST

करियर डेस्क. केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 (Kedndriya Vidyalaya Admission 2021) के लिए नोटिफिकेशन फरवरी के आखिरी हफ्ते में जारी किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मार्च 2021 के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। कक्षा 11 में एडमिशन के लिए फॉर्म कक्षा 10 के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद जारी किया जाएगा। केवी एडमिशन 2021 के लिए एडमिशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी होंगे।

कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11 तक के एडमिशन के लिए KV Admission Form 2021 जल्द ही जारी कर दिए जायेंगे। वे अभिभावक और छात्र जो भी केंद्रीय विद्यालय में इस वर्ष एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए हम यह आर्टिकल ले कर आये हैं। इसमें हम आपको केवी एडमिशन 2021 जुड़ी सारी जानकरी दे बता रहे हैं। 

क्या है केंद्रीय विद्यालय ?

केंद्रीय विद्यालय शिक्षा का एक कॉमन प्रोग्राम आयोजित करता है। ये मुख्य रूप से रक्षा विभाग सैनिकों और अर्ध-सैन्य कर्मियों सहित हस्तांतरणीय केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रवेश प्रदान करता है। केंद्रीय विद्यालय 1st, 2nd, 3rd, 4th, 5th, 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th, 12th कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रदान करता है। उम्मीदवार मार्च महीने से केवी स्कूल में प्रवेश ले सकते हैं। केवी में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले आवेदन फॉर्म भरने होते हैं। तो आइए जानते हैं  KV Admission 2021 से जुड़ी सभी जरूरी बातें- 

 

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 से जुड़ी  महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम

तिथि
नोटिफिकेशन जारी होने कि तिथिफरवरी के आखिरी हफ्ते में घोषित की जाएगी।
कक्षा -1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथिमार्च के पहले हफ्ते के अंदर घोषित की जाएगी
कक्षा 1 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथिमार्च के तीसरे हफ्ता तक
कक्षा 1 के लिए पंजीकरण की पूरी लिस्ट जारी होने की तिथि अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी होगी 
दूसरी चयन सूची और केवल सीट खाली रहने पर कक्षा -1 के लिए प्रवेश तिथि  अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी जाएगी
तृतीय अंतिम चयन सूची केवल सीट खाली रहने परअप्रैल के तीसरे हफ्ते में जारी की जाएगी
आरटीई प्रावधान, एसटी, एससी के लिए दूसरी अधिसूचना (यदि पर्याप्त संख्या में सीट पंजीकरण नहीं प्राप्त होता है)    मार्च के आखिरी हफ्ते में जारी की जाएगी 

केवल KV छात्र के लिए: कक्षा- XI के लिए पंजीकरण
कक्षा 10 बोर्ड परिणाम घोषित होने के 1 सप्ताह बाद
गैर केवी छात्रों के लिए: पंजीकरण, कक्षा 11 में प्रवेशकेवल अगर कक्षा 11 में केवी के छात्रों के प्रवेश के बाद सीट खाली रहती है
केवल KV छात्र के लिए: चयन सूची की घोषणा और कक्षा- XI के लिए प्रवेश    दसवीं कक्षा के बोर्ड परिणाम घोषित होने के 2 सप्ताह के भीतर
कक्षा- XI में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि    घोषित की जाएगी
पंजीकरण की अंतिम तिथिघोषित की जाएगी

  

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 कक्षा 11 योग्यता

ह्यूमन स्ट्रीम– वे सभी छात्र जिन्होंने दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
साइंस स्ट्रीम– छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 60% अंक प्राप्त करने चाहिए।
कॉमर्स स्ट्रीम– छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करने चाहिए।

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 सीटें

  1. अनुसूचित उम्मीदवारों के लिए – 7.5 प्रतिशत सीटें
  2. अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के लिए – 15% सीटें
  3. डिफरेंटली एबल्ड के लिए – 3% सीटें
  4. आर्थिक सबसे कमजोर वर्ग के लिए – 25% सीटें

 

केन्द्रीय‌ ‌विद्यालय‌ ‌में ‌प्रवेश‌ ‌के‌ ‌लिए‌ ‌आयु मानदंड (Age limit for KVS Admission) 

KVS ‌में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से पहले आयु सीमा मानदंडों को सुनिश्चित कर लें। एडमिशन के लिए बच्चे को पात्रता की शर्तों को पूरा करना जरूरी है। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए शैक्षणिक वर्ष की अंतिम तिथि के अनुसार बच्चा न्यूनतम 5 वर्ष का होना चाहिए। जिस शैक्षिणिक वर्ष के लिए कक्षा-1 में प्रवेश मांगा जा रहा है उस वर्ष 31 मार्च को बच्चे की आयु पांच वर्ष होनी आवश्यक है (जिस बच्चे की जन्मतिथि 1 अप्रैल हो उस पर भी विचार किया जाता है)।

केंद्रीय विद्यालयों में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिये न्यूनतम और अधिकतम आयु इस प्रकार होगी:-

कक्षा‌ ‌संख्या‌ ‌ ‌‌न्यूनतम‌ ‌आयु‌अधिकतम‌ ‌आयु‌
15‌ ‌वर्ष‌ ‌ ‌ ‌7‌ ‌वर्ष‌ ‌ 
26‌ ‌वर्ष‌ ‌ ‌   ‌8‌ ‌वर्ष‌ ‌ ‌
37‌ ‌वर्ष‌ ‌‌9‌ ‌वर्ष‌ ‌
48‌ ‌वर्ष‌ ‌10‌ ‌वर्ष‌ 
59‌ ‌वर्ष‌  ‌11‌ ‌वर्ष‌ 
610‌ ‌वर्ष‌ ‌ ‌    ‌12‌ ‌वर्ष‌ ‌ ‌
711‌ ‌वर्ष‌ ‌ ‌    ‌13‌ ‌वर्ष‌ ‌ ‌
812‌ ‌वर्ष‌ ‌ ‌14 ‌वर्ष‌ ‌ ‌
9‌13‌ ‌वर्ष‌ ‌ ‌‌15‌ ‌वर्ष‌ ‌ ‌
1011‌ ‌वर्ष‌16‌ ‌वर्ष‌
11कोई‌ ‌सीमा‌ ‌नही‌ ‌ ‌कोई‌ ‌सीमा‌ ‌नही‌ ‌ ‌
12कोई‌ ‌सीमा‌ ‌नही‌ ‌ ‌कोई‌ ‌सीमा‌ ‌नही‌ ‌ ‌

 

ऐसे विद्यार्थी जो पहले भी केंद्रीय विद्यालय के छात्र थे लेकिन पैरेंट्स के ट्रांसफर होने के कारण स्थानांतरित क्षेत्र में केंद्रीय की अनुपलब्धता के कारण किसी अन्य विद्यालय में पढ़ने को बाध्य होना पड़ा हो और अब ऐसे स्थान पर दोबारा स्थानांतरण है जहां केंद्रीय विद्यालय उपलब्ध है, ऐसे विद्यार्थियों को कक्षा की निर्धारित संख्या से ऊपर प्रवेश दिया जायेगा ,अभिभावक को इस आशय का प्रमाण उपलब्ध करना होगा।

केवी एडमिशन 2021 फॉर्म कैसे भरें (How to Apply for KV Admission Form 2021)

एडमिशन पाने के लिए छात्रों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होते हैं। हम यहां आवेदन पत्र भरने के कुछ आसान से स्टेप्स बता रहे हैं। 

  1. ‌सबसे‌ ‌पहले‌ ‌केवीएस की ‌आधिकारिक‌ ‌वेबसाइट‌ ‌ www.kvsangathan.nic.in पर जाएं। 
  2. वेबसाइट पर जारी एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।  
  3. जिसकी मदद से छात्र आसानी से आवेदन पत्र भर सकते हैं।
  4. क्लिक करने के बाद उम्मीदवार Instructions लिंक पर क्लिक करें।
  5. यहां उम्मीदवार back to instructions page पर क्लिक करें।
  6. स्क्रोल नीचे करने के बाद उम्मीदवारों को proceed के लिंक पर क्लिक करें।
  7. लिंक ओपन करने के बाद उम्मीदवारों को न्यू रजिस्ट्रेशन प्राप्त होगा।
  8. रजिस्ट्रेशन में मांगी गई जानकारी को फिल करें।
  9. मांगी गई जानकारी को फिल करें।

 

‌एडमिशन फॉर्म से जुड़े नियम (Admmion forms Rules)

आवेदन‌ ‌फॉर्म 2021 भरने वाले छात्र‌ ‌और अभिभावक जो केन्द्रीय‌ ‌विद्यालय‌ आखिरी तारीख से पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें। अगर‌ ‌आप‌ ‌निर्धारित‌ ‌समय‌ के बाद फॉर्म‌ ‌भरते हैं‌ ‌तो‌ ‌आपके‌ ‌आवेदन‌ ‌स्वीकारे‌ ‌नही‌ ‌जायेंगे। ‌और‌ ‌छात्र‌ ‌छात्राओं‌ ‌के‌ ‌दस्तावेज‌ ‌पूर्ण‌ ‌रूप‌ ‌से‌ ‌सही‌ ‌होने‌ ‌चाहिए‌ ‌अगर‌ ‌दस्तावेज‌ ‌में‌ ‌कोई‌ ‌नही‌ ‌त्रुटी‌ ‌पाई‌ ‌गयी‌ ‌तो‌ ‌छात्र‌ ‌का‌ ‌प्रवेश‌ ‌अवैध या रद्द माना जायेगा‌। ‌छात्र‌ ‌अपनी‌ ‌गलती‌ ‌के‌ ‌लिए‌ ‌इसमे‌ ‌खुद‌ ‌जिम्मेदार होंगे। ‌जो‌ ‌भी‌ ‌छात्र‌ ‌तथा‌ ‌छात्रा‌ ‌ने‌ ‌आवेदन‌ ‌फार्म‌ ‌भर‌ ‌लिया‌ ‌हैं‌ ‌तो‌ ‌एक‌ ‌बार‌ ‌अपनी‌ ‌ शैक्षिक योग्यताओं‌ ‌की‌ ‌जांच‌ ‌‌‌कर‌ ‌लें।  ‌

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 श्रेणी

प्रथम श्रेणी:  केंद्र सरकार के अंतर्गत, नौकरी करने वाले कर्मचारियों के बच्चे।
पूर्व सैनिकों के बच्चे।

विदेशी राष्ट्रीय अधिकारियों के बच्चे जो कि भारत में आए हैं, या भारतीय सरकार द्वारा आमंत्रित किए गए हैं।

द्वितीय श्रेणी: छात्र जो की सहायता निकाय एवं सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम या भारत सरकार के उच्च शिक्षा संस्थानों के कर्मचारियों के बच्चे।

तृतीय श्रेणी: राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चे।

भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के बच्चे, जो व्यक्तिगत या सरकारी कार्य के लिए भारत में रुके हुए हैं। 

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 के लिए जरूरी दस्तावेज:-

कक्षा 1 के लिए

अन्य कक्षाओं के लिए

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 फीस स्ट्रक्चर

यहां से आप केंद्रीय विद्यालय का फी स्ट्रक्चर देख सकते हैं। यह फी स्ट्रक्चर प्रति माह के लिए है। यहां दिया गया फी स्ट्रक्चर वर्ष 2019 के अनुसार है। इससे आप वर्ष 2021 के फीस का अनुमान लगा सकते हैं।

एडमिशन फी25 रूपए
री-एडमिशन फी 100 रूपए
ट्यूशन फी  
कक्षा 9 और 10 (लड़के) 200 रूपए
कक्षा 11 और 12, कॉमर्स एंड ह्यूमैनिटीज (लड़के)300 रूपए
कक्षा 11 और 12 (लड़के) 400 रूपए
कंप्यूटर फंड

 

कक्षा 3 से (जिसमें कंप्यूटर शिक्षा शामिल है)100 रूपए
कंप्यूटर साइंस फी (इलेक्टिव सब्जेक्ट्स ) + 2 150 रूपए
विद्यालय विकास निधि (कक्षा 1 से 12) 

 

KVS admission 2021 से ‌जुड़े‌ ‌कुछ‌ प्रश्न ‌और‌ ‌उनके जवाब-  ‌ ‌

सवाल. kvs admission 2021 में कक्षा‌ ‌1‌ ‌के‌ ‌लिए‌ ‌ऑनलाइन‌ ‌आवेदन‌ ‌कब‌ ‌कर‌ ‌सकते‌ ‌हैं‌ ‌?‌ ‌

जवाब. ‌ऑनलाइन‌ ‌एडमिशन का नोटिफिकेशन फ़रवरी 2021 के पहले हफ्ते में जारी कर दिया गया है।

सवाल. KVS एडमिशन प्रोसेस कब से शुरू होगा?

जवाब. मार्च 2021 के पहले हफ्ते से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।  

सवाल. कक्षा‌ ‌11‌ ‌में‌ ‌किस‌ ‌योग्यता‌ ‌के‌ ‌अनुसार‌ ‌बच्चों‌ ‌को‌ ‌प्रवेश‌ ‌मिलेगा?‌ ‌

जवाब. वे‌ ‌छात्र‌ ‌जिन्होंने‌ ‌ह्युमन‌ ‌स्ट्रीम‌ ‌में ‌परीक्षा‌ ‌उत्तीर्ण‌ ‌की‌ ‌हो‌ जिन‌ ‌छात्रों ‌ने‌ ‌सभी‌ ‌विषयों ‌में  ‌60%‌ ‌अंक‌ ‌पूरे‌ ‌होने‌ ‌चाहिए। ‌तथा‌ कॉमर्स‌ ‌में‌ ‌55%‌ ‌अंक‌ ‌प्राप्त‌ ‌हो।

सवाल. अनुसूचित‌ ‌उम्मीदवारों ‌के‌ ‌लिए‌ ‌कितने‌ ‌सीटें ‌हैं?

जवाब. अनुसूचित‌ ‌उम्मीदवारों ‌के‌ ‌लिये‌ ‌7.5‌ ‌%‌ ‌सीटें ‌हैं।

सवाल.आवेदनकर्ता‌ ‌ऑनलाइन‌ ‌ही‌ ‌आवेदन‌ ‌कर‌ ‌सकता‌ ‌हैं‌ ‌या‌ ‌ऑफलाइन‌ ‌भी‌ ‌?‌ ‌

जवाब. आवेदनकर्ता‌ ‌दोनों‌ ‌तरीके ‌से‌ ‌आवेदन‌ ‌कर‌ ‌सकता‌ ‌हैं‌ ‌,ऑनलाइन‌ ‌भी‌ ‌ऑफलाइन‌ ‌भी।

सवाल : क्या सत्र 2021-22 के लिए केवीएस ऑनलाइन प्रवेश पत्र भरने का कोई शुल्क है?

जवाब: KVS ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने के लिए कोई शुल्क शामिल नहीं है और यह बिल्कुल मुफ्त है।

सवाल. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी हैं? 

जवाब. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार @ kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Share this article
click me!