CBSE Board Revised Date Sheet: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2021 की डेट शीट बदली, 10वीं/12वीं के लिए नया शेड्यूल

Published : Mar 05, 2021, 07:35 PM ISTUpdated : Mar 05, 2021, 07:53 PM IST
CBSE Board Revised Date Sheet: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2021 की डेट शीट बदली, 10वीं/12वीं के लिए नया शेड्यूल

सार

बोर्ड ने परीक्षा की डेट शीट में कुछ बदलाव किया है। नए बदलाव के अनुसार 12वीं कक्षा का फिजिक्स का पेपर अब 13 मई की बजाय 08 जून को होगा।  

करियर डेस्क. CBSE Date Sheet 2021: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं मई से शुरू होने वाली हं। इस बीच बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के लिए नई डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने परीक्षा की डेट शीट में कुछ बदलाव किया है। नए बदलाव के अनुसार 12वीं कक्षा का फिजिक्स का पेपर अब 13 मई की बजाय 08 जून को होगा।

वहीं, गणित का पेपर एक जून को न होकर 31 मई को होगा। इसके अलावा वेब एप्लीकेशन के पेपर की परीक्षा दो जून कर दी गई जो पहले तीन जून को होना था, वहीं, भूगोल का पेपर अब तीन जून को होगा, जो कि दो जून को होना तय था।

CBSE बोर्ड 10वीं की नई डेट शीट

CBSE बोर्ड 12वीं की नई डेट शीट 

गणित का पेपर अब 02 जून को 

10वीं की परीक्षा की डेट शीट में भी बदलाव किए गए हैं। गणित का पेपर अब दो जून को होगा। वहीं, फ्रैंच का पेपर अब 13 मई के स्थान पर 12 मई को होगा। साइंस के पेपर की तिथि बदलकर अब 21 मई हो गई है। पहले यह 15 मई को होनी थी. इसके अलावा संस्कृत का पेपर भी अब दो जून की जगह तीन जून को होगा।

अब 14 जून को संपन्न होगी परीक्षा

12वीं की परीक्षा अब 14 जून को संपन्न होगी। आखिरी पेपर रिटेल एवं मास मीडिया का होगा। पहले यह पेपर 15 मई को होने वाला था। इसके साथ इतिहास के पेपर में भी बदलाव हुआ है। यह अब 10 जून को होगा। ताजा अपडेट के मुताबिक 13 मई से 16 मई के बीच 12वीं कक्षा का कोई पेपर नहीं है। 17 मई को अकाउंटेंसी का पेपर होगा।

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की थी। यह चार मई से शुरू होकर 10 जून को संपन्न हो जानी थी, लेकिन अब शेड्यूल बदल गया है। हालांकि परिणाम जुलाई महीने में ही जारी होंगे।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!