UPSC IAS 2021 प्रिलिम्स का नोटिफिकेशन हुआ जारी, ये है आवदेन करने की Last date

Published : Mar 04, 2021, 03:23 PM IST
UPSC IAS 2021 प्रिलिम्स का नोटिफिकेशन हुआ जारी, ये है आवदेन करने की Last date

सार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2021 के प्रिलिम्स एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 4 मार्च को UPSC ने अपने ऑफिशियल साइट पर इसकी सूचना दी। नोटिफिकेशन में एग्जाम के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट से लेकर एग्जाम की तारीख भी बताई गई है।  

करियर डेस्क: कोरोना की वजह से कई एग्जाम 2020 में कैंसिल कर दिए गए थे। अब 2021 में UPSC ने 4 मार्च को सिविल सेवा प्रिलिम्स परीक्षा की नोटिफिकेशन जारी की है। जो भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहता है वो UPSC के आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकता है।  प्रीलिम्स के लिए आवेदन करने के लिए लोगों के पास 24 मार्च तक का समय है। नोटिफिकेशन के मुताबिक़, इस साल ये परीक्षा 27 जून को आयोजित किया जाएगा। 

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स   फॉलो करना होगा। 
-आप आयोग की ऑफिशियल साइट पर जाएं। इसकी साइट है upsc.gov.in 
-इसकी स्क्रीन पर स्क्रॉल हो रहे नोटिफिकेशन को देखें। इसमें UPSC से जुडी नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। 
-अब इसके पीडीएफ पर क्लिक करें। 
-एग्जाम के लिए अप्लाई करने की लिंक आपको इसी पेज पर नजर आएगी। 
-अब अप्लाई लिंक पर जाएं और फॉर्म भर दें। 

इस साल ये होगा पैटर्न 
UPSC का प्रिलिम्स एग्जाम इसका पहला चरण होता है। इसमें मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन आता है। इसमें दो पेपर होते हैं। इस एग्जाम के मार्क्स मेरिट एग्जाम में नहीं जोड़े जाते। बस जो इस परीक्षा को क्लियर करते हैं वहीँ मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई करते हैं। 

इतने स्टूडेंट्स करेंगे अप्लाई  
अनुमान लगाया जा रहा है कि UPSC IAS 2021 के लिए रिक्तियों से  बारह से तेरह गुना ज्यादा लोग अप्लाई करेंगे। प्रिलिम्स क्लियर करने  वाले ही मेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अभी रिजल्ट की डेट जारी नहीं की गई है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Best CBSE Schools in Patna: पटना के 5 टॉप सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट में अव्वल और एक्टिविटीज में भी आगे
CBSE Class 10 and 12 Exams 2026: फेक न्यूज से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी किया अलर्ट