CBSE बोर्ड परीक्षाओं में होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, पांच गुना बढ़ाए गए परीक्षा केंद्र

Published : May 25, 2020, 04:01 PM IST
CBSE बोर्ड परीक्षाओं में होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, पांच गुना बढ़ाए गए परीक्षा केंद्र

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के आयोजन को लेकर अहम फैसला लिया गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बारे में निर्देश जारी किया है। 

करियर डेस्क. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के आयोजन को लेकर अहम फैसला लिया गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बारे में निर्देश जारी किया है। HRD मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर CBSE बोर्ड की परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए CBSE बोर्ड परीक्षा के केन्द्रों की संख्या बढ़ाई गई है।

डॉ. निशंक ने कहा है कि CBSE 10वीं व 12वीं के बचे हुए पेपर्स की परीक्षा के लिए केंद्रों की पांच गुनी बढ़ाई जा रही है। लॉकडाउन से पहले देशभर में 3000 केंद्रों पर परीक्षा संचालित हो रही थी। अब ये परीक्षाएं 15 हजार केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।  कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का ध्यान रखते हुए ये निर्णय लिया गया है। ऐसी जानकारी दी गई थी कि पहले जहां एक क्लास में 60 स्टूडेंट्स को बैठाया जाता था, वहां अब अधिकतम 24 ही होंगे।

1 से 15 मार्च तक होंगी परीक्षाएं 
CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं के बचे हुए पेपर्स की परीक्षाएं 1 जुलाई 2020 से 15 जुलाई तक होंगी। इसके लिए बोर्ड ने डेटशीट भी जारी कर दी है। 10वीं के बचे हुए अहम पेपर्स की परीक्षाएं सिर्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में होंगी। 12वीं के बचे हुए प्रमुख विषयों की परीक्षाएं देशभर में आयोजित की जाएंगी।
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

NEET Paper Leak Case: लेक्चरर, ब्यूटीशियन से लेकर दलाल तक, देखिए नीट पेपर लीक गैंग के 9 चेहरे
CBSE 12th Result 2026 Roll Number Wise: रोल नंबर से ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, मार्कशीट डाउनलोड Direct Link