
CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Kab Aayega: सीबीएसई सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 (CBSE Class 10 Second Board Result 2026) का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए फिलहाल सबसे बड़ा अपडेट यही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक दूसरे बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी नहीं किए हैं। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker, UMANG और अन्य सरकारी रिजल्ट पोर्टल पर भी मार्कशीट उपलब्ध होगी। जानिए CBSE Class 10 Second Board Result 2026 कब आयेगा और CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Date को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है?
CBSE ने अभी तक Class 10 Second Board Result 2026 की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। ऐसे में छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिजल्ट की घोषणा कभी भी हो सकती है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स की मदद से ऑनलाइन मार्क्स देख सकेंगे। इस साल Class 10 का दूसरा बोर्ड एग्जाम 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित किया गया था। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। परीक्षा की शुरुआत गणित (Mathematics) से हुई थी, जबकि अंतिम पेपर सामाजिक विज्ञान (Social Science) का था।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन प्लेटफॉर्म्स पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।
अगर रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर या किसी विषय की जानकारी में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो छात्र सीधे अपने स्कूल से संपर्क करें। स्कूल ही CBSE के साथ समन्वय करके जरूरी सुधार की प्रक्रिया पूरी कराएगा। Class 11 में एडमिशन के दौरान यही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपयोग किए जाते हैं, इसलिए सभी डिटेल सही होना बेहद जरूरी है।
CBSE ने 2026 से Class 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की है। बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस व्यवस्था में Best of Two नियम लागू होगा। यानी दोनों परीक्षाओं में से बेहतर प्रदर्शन को फाइनल रिजल्ट में प्राथमिकता दी जाएगी। इससे छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का एक अतिरिक्त अवसर मिलता है। बता दें कि मुख्य बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 93.70 प्रतिशत छात्र सफल रहे थे। अब सभी की नजर दूसरे बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर टिकी है, जिसकी घोषणा CBSE जल्द आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करेगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।