CBSE कक्षा 9 और 11वीं की परीक्षाओं के लिए गाइडलाइन्स जारी, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सेशन

Published : Feb 12, 2021, 02:44 PM IST
CBSE कक्षा 9 और 11वीं की परीक्षाओं के लिए गाइडलाइन्स जारी, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सेशन

सार

सीबीएसई द्वारा जारी गाइड लाइन के मुताबिक़ सभी संबंधित स्कूलों को कोविड-19 के मद्देनजर छात्रों की पढ़ाई के नुकसान का पता लगाने और उसके निराकरण के कदम उठाने का निर्देश दिया।

करियर डेस्क. CBSE 9th 11th Class Exams 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने क्लास 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा को कराने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि 1 अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र को प्रारंभ किया जाये। 

सीबीएसई द्वारा जारी गाइड लाइन के मुताबिक़ सभी संबंधित स्कूलों को कोविड-19 के मद्देनजर छात्रों की पढ़ाई के नुकसान का पता लगाने और उसके निराकरण के कदम उठाने का निर्देश दिया।  बोर्ड ने कहा है कि कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को कराने के दौरान  कोविड-19 के बचाव संबंधी नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए।

सभी CBSE स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सीबीएसई से संबंधित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को लिखे पत्र में कहा गया है कि इन परीक्षाओं के माध्यम से यह पता लगाने में आसानी होगी कि कोविड -19 के चलते स्टूडेंट्स को कितना नुक्सान हुआ है साथ ही इसे दूर करने के लिए नए सत्र में प्रभावी कदम उठाये जा सकते हैं। हुए नुकसान की भरपाई के लिए ब्रिज कोर्स का सहारा भी लिया जा सकता है।

परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का पालन अनिवार्य 

कोरोना वायरस कोविड -19 के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए मार्च 2020 से लागू देशव्यापी लॉकडाउन के चलते कई महीनों तक सभी स्कूल बंद थे। हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहीं हैं। पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि कक्षाओं के संचालन और परीक्षाओं के आयोजन के समय कोविड-19 से बचाव संबंधी उपायों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

4 मई से बोर्ड की परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 4 मई से आयोजित की जायेंगी जो कि 7 जून को खत्म होगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 15 जुलाई 2021 तक जारी किये जाएंगे। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!