
करियर डेस्क : पंजाब (Punjab) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए टीचर बनने का सुनहरा मौका है। राज्य सरकार मास्टर कैडर पर 4,902 अध्यापकों की भर्ती (Master Cadre Teachers Recruitment 2022) कर रही है। लिखित परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी गई है। एग्जाम 21 अगस्त, 2022 से 11 सितंबर, 2022 तक होंगे। प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि जल्द ही और भी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। एक साल के अंदर-अंदर तक स्कूलों में शिक्षकों की जो कमी है, वह पूरी कर दी जाएगी।
खबर अपडेट हो रही है...
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi