मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने केरल के चित्रेश नटसन, देश का नाम किया ऊंचा

Published : Nov 21, 2019, 01:05 PM ISTUpdated : Nov 23, 2019, 02:25 PM IST
मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने केरल के चित्रेश नटसन, देश का नाम किया ऊंचा

सार

दिल्ली में रहने वाले मलयाली बॉडी बिल्डर चित्रेश नटसन ने साउथ कोरिया में आयोजित वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीत लिया।

करियर डेस्क। दिल्ली में रहने वाले मलयाली बॉडी बिल्डर चित्रेश नटसन ने साउथ कोरिया में आयोजित वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीत लिया। यह आयोजन साउथ कोरिया के जेजेू में हुआ था। यह खिताब जीतने वाले ये पहले भारतीय हैं। प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन (WBPF) ने किया था। इस चैम्पियनशिप में 38 देशों ने हिस्सा लिया था, जिसमें भारत ने कुल 23 मेडल जीते। इसमें 6 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने टीम चैम्पियनशिप की कैटेगरी में थाईलैंड के बाद दूसरे नंबर पर जगह बनाई। 

केरल के रहने वाले 33 वर्षीय चित्रेश को बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में 'इंडियन मॉन्स्टर' भी कहा जाता है। चित्रेश ने 90 किग्रा वर्ग में प्रतियोगिता में भाग लिया और जीत हासिल की। इस दौरान ये रोज 30-40 अंडे और एक किलो चिकेन खाते थे। चित्रेश रोज जिम में साढ़े पांच घंटे बिताते हैं। वे बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और सिक्स पैक्स को बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज करने पर जोर देते हैं। चित्रेश पहले एक हॉकी खिलाड़ी थे। उन्होंने लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, तिरुवनंतपुरम से शारीरिक शिक्षा में ग्रैजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एक जिम रेजुवेनेशन फिटनेस ग्रुप में फिटनेस ट्रेनर की नौकरी शुरू की। जैसे-जैसे हॉकी खेलने के मौके कम होते गए, उनका आकर्षण बॉडी बिल्डिंग की तरफ बढ़ता गया।

चित्रेश ने 2015 से 2018 तक चार बार मिस्टर दिल्ली का खिताब जीता। उन्होंने मिस्टर इंडिया का भी खिताब जीता है। इसके बाद उन्होंने मिस्टर वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा में भाग लिया, जहां उन्होंने 90 किग्रा वर्ग में मिस्टर वर्ल्ड 2019 का खिताब जीता। इसके बाद विजेता को दूसरे भार वर्ग के विजेताओं से भी प्रतिस्पर्धा में भाग लेना पड़ता है। चित्रेश इसमें भी सफल रहे और मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीता। चित्रेश को उम्मीद है कि उन्हें सरकारी नौकरी मिल जाएगी। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!