CISCE ICSE 10th Exam: सेमेस्टर-2 के एग्जाम में के लिए अनिवार्य नहीं होगा वैक्सीनेशन, यहां पढ़ें गाइडलाइन

Published : Apr 25, 2022, 10:45 AM IST
CISCE ICSE 10th Exam: सेमेस्टर-2 के एग्जाम में के लिए अनिवार्य नहीं होगा वैक्सीनेशन, यहां पढ़ें गाइडलाइन

सार

बोर्ड से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स CISCE की आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org पर जाकर डिटेल्स देख सकते हैं। बोर्ड ने कहा कि स्कूल पैरेंट्स को वैक्सीनेशन के लिए मोटिवेट करना चाहिए। 

करियर डेस्क. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) का एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने बताया कि इस साल 10वीं और 12वीं क्लास का एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए कोविड वैक्सीनेशन अनिवार्य नहीं है। बता दें कि ये राहत उन्हीं छात्रों को दी गई है जो इस बार दूसरे टर्म का एग्जाम देने वाले हैं। बता दें कि 10वीं क्लास के टर्म-2 के एग्जाम सोमवार (25 अप्रैल, 2022) से शुरू हो गए हैं। 

CISCE द्वारा 22 अप्रैल को जारी एक नोटिस के अनुसार, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन से संबद्ध स्कूलों के प्रमुखों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पैरेंट्स को मोटिवेट करें की वो जल्द से जल्द  15-18 साल के बच्चों को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवाएं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि टर्म- 2 एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को इस बार वैक्सीनेशन अनिवार्य नहीं है। बोर्ड से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स CISCE की आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org पर जाकर डिटेल्स देख सकते हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान
एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए विशेष गाइडलाइन भी जारी की गई है। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में पहुंचकर बोर्ड द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को फॉलो करना है। 

  • एग्जाम सेंटर में कैंडिडेट्स को कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखना होगा।
  • कैंडिडेट्स को परीक्षा शुरू होने के 5 मिनट पहले एग्जाम हॉल में बैठ जाना है। 
  • सवालों के जवाब केवल काले या नीले बॉल पेन से ही देना है।
  • कैंडिडेट्स किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अपने साथ एग्जाम सेंटर पर लेकर नहीं जाएं। 


पहला पेपर अंग्रेजी का
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) द्वारा 10वीं क्लास के सेमेस्टर-2 की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। बोर्ड द्वारा 10वीं क्लास का सेमेस्टर-2 की परीक्षा अंग्रेजी भाषा के पेपर-1 की होगी।

इसे भी पढ़ें- ISRO Recruitment 2022: 55 पोस्ट पर निकली वैकेंसी, 8 मई लास्ट डेट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

जल्द जारी होगा MP Board के 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, 2021 में 100 फीसदी पास हुए थे स्टूडेंट्स

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!