इस राज्य में खत्म हुआ समर वेकेशन, 1 जुलाई से शुरू होंगी ऑनलाइन क्लासेज

Published : Jun 30, 2021, 02:49 PM IST
इस राज्य में खत्म हुआ समर वेकेशन, 1 जुलाई से शुरू होंगी ऑनलाइन क्लासेज

सार

30 जून से गर्मियों की छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं। शिक्षकों को स्कूल बुलाकर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी। कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए अभी स्कूल में स्टूडेंट्स को नहीं बुलाया जाएगा।   

देहरादून. कोरोना संक्रमण के कारण बंद स्कूलें कब खुलेंगी इसे लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है। वहीं, ऑनलाइन क्लास एक बार फिर से शुरू हो गई है। उत्तराखंड में 1 जुलाई से ऑनलाइन स्कूल फिर से शुरू हो रही हैं। उत्तराखंड के ज्वाइंट सिक्रेटरी जेएल शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है।

 

समर वेकेशन समाप्त
बुधवार को जारी आदेश में लिखा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश में संचालित शासकीय, अशासकीय, निजी, डे-बोर्डिंग स्कूलों में तीस जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। अब अवकाश पूर्ण होने के बाद एक जुलाई से स्कूलों में दोबारा से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी।

टीचर स्कूल से करा सकेंगे ऑनलाइन क्लास
30 जून से गर्मियों की छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं। शिक्षकों को स्कूल बुलाकर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी। कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए अभी स्कूल में स्टूडेंट्स को नहीं बुलाया जाएगा। 
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!