COMEDK UGET 2022: कैंडिडेट्स कैसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें इस एग्जाम से जुड़ी सारी डिटेल्स

COMEDK UGET 2022 जो कैंडिडेट्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल साइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के जरिए ही रजिस्ट्रेशन करें।

Asianet News Hindi | Published : Mar 14, 2022 9:15 AM IST

करियर डेस्क. कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम COMEDK ने 14 मार्च, 2022 से UGET 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस  शुरू कर दिया है। जो कैंडिडेट्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल साइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के जरिए ही रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 2 मई 2022 है। इसके लिए एग्जाम 19 जून, 2022 को आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-  इस फील्ड में बनाएं करियर: डिजिटल मीडिया के दौर में बढ़ी इसकी डिमांड, मोटी सैलरी के साथ मिलती है पहचान

Latest Videos

COMEDK UGET 2022: महत्वपूर्ण डेट
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस प्रारंभ: 14 मार्च, 2022
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि: 2 मई, 2022
COMEDK UGET 2022 परीक्षा तिथि: 19 जून, 2022

कैंडिडेट्स कैसे करें रजिस्ट्रेशन
कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
यहां होमपेज पर UGET ररिजस्ट्रेशन 2022 वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज ओपन होगा। 
कैंडिडेट्स यहां अपना रिजस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद कैंडिडेट्स फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म भरने के बाद कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Job Alert: 18 से 25 साल के कैंडिडेट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, नेवी में निकली 1531 पदों के लिए भर्ती

कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन
COMEDK 2021 आवेदन पत्र भरने से पहले कैंडिडेट्स को पात्रता मानदंड का नोटिफिकेशन देख लेना चाहिए। भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 45 प्रतिशत (कर्नाटक राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के मामले में 40 प्रतिशत) के साथ 12वीं पास होने वाले कैंडिडेट्स ही COMEDK UGET 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस साल 12वीं क्लास की पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।  

कैसा होगा COMEDK UGET 2022 का परीक्षा पैटर्न
परीक्षा कुल तीन घंटे की होगी। प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा। कुल 180 अंकों की परीक्षा में कुल 180 प्रश्न होंगे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से प्रत्येक से लगभग 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक नंबर मिलेगा इसके लिए किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
साल का सबसे बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में बिछा दी नक्सलियों की लाशें
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts