Mallikarjun Kharge: कानून की पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति में एंट्री, 5 दशक के पॉलिटकल करियर में सिर्फ एक हार

5 दशक से ज्यादा के राजनीतिक करियर में खड़गे की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है। अब तक वह सिर्फ एक बार ही चुनाव हारे हैं। खड़गे लगातार 9 बार विधानसभा का चुनाव और दो बार लोकसभा का चुनाव जीते। जानें उनका पॉलिटिकल करियर..
 

Satyam Bhardwaj | Published : Oct 17, 2022 6:16 AM IST / Updated: Oct 17 2022, 11:54 AM IST

करियर डेस्क : 24 साल बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की वोटिंग (Congress President Election) हो रही है। कांग्रेस (Congress) के दो दिग्गज नेताओं के बीच मुकाबला है।सीनियर लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) में से खड़गे का पलड़ा भारी माना जा रहा है। खड़गे कांग्रेस के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। लगातार 9 बार एक ही सीट से विधायक चुने गए और लगातार दो बार से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच रहे हैं। कर्नाटक राज्य की राजनीति में पकड़ रखने वाले खड़के ने लॉ की पढ़ाई की है। आइए जानते हैं उनका एजुकेशन और पॉलिटिकल करियर..

कर्नाटक का 'सोलिलादा सरदारा' मल्लिकार्जुन खड़गे
80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्म 21 जुलाई, 1942 में आज के कर्नाटक के बीदर जिले के वरवत्ती गांव में हुआ था। ब्रिटिश राज में वह हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में आता था। महज 7 साल की उम्र में ही खड़के को एक साम्प्रादियक दंगे में मां और फैमिली को खोना पड़ा। घर में जो एक-दो सदस्य किसी तरह बच गए, उन्हें वहां से कलबुर्गी जिले में आकर बसना पड़ा। कर्नाटक के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होती है। उनके कद का अंजादा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें कर्नाटक का 'सोलिलादा सरदारा' यानी 'अजेय सरदार' के नाम से जाना जाता है।

न्यूटन स्कूल से पढ़ाई, कानून की डिग्री
मल्लिकार्जुन खड़गे की स्कूलिंग गुलबर्गा के न्यूटन स्कूल से हुई। कलबुर्गी के गवर्नमेंट कॉलेज से उन्होंने बीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद कलबुर्गी के सेठ शंकरलाल लाहोटी लॉ कॉजेल से लॉ की डिग्री हासिल की और यूनियन पॉलिटिक्स में एंट्री ली और कॉलेज महासचिव बने। 1960 के दशक की बात है, जब 1969 में एमएसके मिल्स इम्प्लॉयीज यूनियन के लीगल एडवाइजर बनकर अपनी पकड़ मजबूत बना ली। कुछ ही दिन बीते होंगे जब उनकी गिनती संयुक्त मजदूर संघ के सबसे दिग्गज नेताओं में होने लगी। इसी साल खड़गे कांग्रेस में शामिल हुए और गुलबर्गा सिटी कांग्रेस कमिटी के प्रेसीडेंट बनाए गए।

मल्लिकार्जुन खड़गे का पॉलिटिकल करियर

इसे भी पढ़ें
Congress President Election : कम उम्र में पीएचडी, UN में 30 साल जॉब, ऐसा है शशि थरूर का करियर

Congress President Election:137 साल में छठी बार कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, 9000 लोग तय करेंगे खड़गे या थरूर?

Read more Articles on
Share this article
click me!