CUET PG Result 2026 Out: सीयूईटी पीजी रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड, जानें लेटेस्ट अपडेट

Published : Apr 24, 2026, 11:26 AM ISTUpdated : Apr 25, 2026, 10:33 AM IST
CUET PG Result 2026 Date and Time

सार

CUET PG Result 2026 Out: सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। जानें कैसे देखें स्कोरकार्ड, जरूरी वेबसाइट लिंक और आगे की एडमिशन प्रक्रिया की पूरी डिटेल। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे है।

CUET PG Result 2026 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट यानी CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से स्कोरकार्ड आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg है। सीयूईटी पीजी 2026 की परीक्षाएं 6 से 30 मार्च तक 50 शिफ्टों में 157 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की गईं थीं। कुल 4,11,366 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

CUET PG Result 2026 Subject-Wise Toppers List here

CUET PG Result 2026: सीयूईटी पीजी रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • छात्र सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
  • CUET PG 2026 Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिख जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

CUET PG Result 2026 Direct Link 

CUET PG 2026 छात्रों के लिए ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

CUET PG 2026 छात्र इस बात का ध्यान रखें कि NTA ने साफ कर दिया है कि स्कोरकार्ड डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को इसे खुद वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया गया है। अब किसी भी तरह की आपत्ति या चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। CUET PG 2026 Result के री-इवैल्यूएशन या री-चेकिंग का कोई प्रावधान नहीं है।

CUET PG 2026 Result स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

CUET PG 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को ये डिटेल्स मिलेंगी-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा में शामिल विषय
  • प्राप्त अंक
  • पर्सेंटाइल या स्कोर
  • क्वालिफाइंग स्टेटस

CUET PG 2026 रिजल्ट के बाद क्या होगा आगे?

रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे अहम चरण शुरू है, काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस। अलग-अलग यूनिवर्सिटीज अपने-अपने कटऑफ और मेरिट के आधार पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू करेंगी। इस बार करीब 198 यूनिवर्सिटीज CUET PG स्कोर के आधार पर एडमिशन देंगी, जिनमें शामिल हैं-

  • केंद्रीय विश्वविद्यालय
  • राज्य विश्वविद्यालय
  • डीम्ड यूनिवर्सिटी
  • प्राइवेट यूनिवर्सिटी

CUET PG स्कोर के आधार पर एडमिशन देने वाले कौन-कौन से बड़े संस्थान शामिल हैं?

इस लिस्ट में कई प्रमुख संस्थान भी हैं, जैसे-

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी
  • जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU)
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया
  • बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU)
  • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी
  • इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल वूमेन यूनिवर्सिटी
  • महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

NEET UG 2026 Re-Exam Date Announced: जून में इस दिन होगा नीट यूजी री-एग्जाम, लेकिन छात्रों के मन में उठे कई सवाल
Oracle Job Offer Withdrawal Row: IIT-NIT छात्रों के जॉब ऑफर रद्द? सोशल मीडिया पर छलका दर्द, प्लेसमेंट सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल