
Jharkhand Board Matric Topper List 2026: झारखंड के लाखों छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। Jharkhand Academic Council (JAC) ने 23 अप्रैल 2026 को मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस साल का रिजल्ट कई मायनों में खास है। न सिर्फ पास प्रतिशत बढ़ा, बल्कि टॉपर्स लिस्ट में भी संतुलन और शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से चेक और डानलोड कर सकते हैं। नीचे देंख इस साल के झारखंड मैट्रिक टॉपर्स की लिस्ट, नाम और नंबर।
इस साल टॉप पोजिशन पर एक नहीं, बल्कि चार छात्रों ने कब्जा जमाया। सभी ने 498 अंक हासिल कर 99.60% के साथ पहला स्थान हासिल किया।
प्रथम स्थान (Rank 1)
दूसरा स्थान: 99.20% के साथ 4 छात्र
दूसरे स्थान पर भी कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां चार छात्रों ने 496 अंक हासिल किए।
तीसरा स्थान: 98.80% के साथ 4 टॉपर्स
तीसरे स्थान पर भी चार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 494 अंक हासिल किए।
इस बार की टॉपर्स लिस्ट की सबसे बड़ी खासियत रही जेंडर बैलेंस। टॉप 3 में कुल 12 छात्रों ने जगह बनाई, जिनमें- 6 लड़कियां और 6 लड़के हैं। यह आंकड़ा बताता है कि झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां भी बराबरी से आगे बढ़ रही हैं।
इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 4.24 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 4.22 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि इस बार छात्रों का प्रदर्शन पिछले सालों की तुलना में बेहतर रहा है।
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं-
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।