
Jharkhand Board 10th Result 2026 Out: झारखंड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। Jharkhand Academic Council (JAC) ने आज 23 अप्रैल 2026 को 10वीं (झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी और अब सभी अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इस बार का रिजल्ट काफी शानदार रहा है। कुल पास प्रतिशत 95.27% रहा, जो पिछले सालों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे है।
इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं में प्रियांशु कुमारी सहित 4 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। उन्होंने 498 अंक हासिल करते हुए 99.60% स्कोर किया है।
प्रथम स्थान (Rank 1)- 99.60%
इस साल चार छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। जिसमें-
द्वितीय स्थान (Rank 2)- 99.20%
चार छात्रों ने मिलकर दूसरा स्थान हासिल किया-
तृतीय स्थान (Rank 3)- 98.80%
इस स्थान पर भी चार छात्रों ने जगह बनाई-
इस साल के झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में एक खास बात यह रही कि टॉप 3 में लड़कियां और लड़कों का आंकड़ा बराबर रहा।। टॉप 3 रैंक में 6 लड़के और 6 लड़कियां हैं।
छात्र अपना रिजल्ट इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं-
रिजल्ट देखना बहुत आसान है, बस ये स्टेप्स फॉलो करें-
ऑनलाइन जो मार्कशीट मिलती है, वह प्रोविजनल होती है। असली मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट छात्रों को उनके स्कूल से ही मिलेगा। इसके लिए कुछ दिन बाद अपने स्कूल से संपर्क करना होगा, क्योंकि बोर्ड द्वारा सभी स्कूलों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स भेजे जाते हैं।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।