JNU Admission 2022: इस दिन आएगी जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट, यहां चेक करें शेड्यूल

जेएनयू ने एडमिशन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली मेरिट लिस्ट से लेकर एडमिशन रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने तक की पूरी जानकारी यूनिवर्सिटी की तरफ से दी गई है। क्लासेस शुरू होने की तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 29, 2022 11:04 AM IST

करियर डेस्क:  सीयूईटी यूजी रिजल्ट (CUET UG Result 2022) में क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जेएनयू ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट  jnu.ac.in और jnuee.jnu.ac.in पर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। एडमिशन के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 17 अक्टूबर, 2022 को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 

जेएनयू में आवेदन की प्रक्रिया
जेएनयू में एडमिशन की प्रॉसेस शुरू हो गई है। सीयूईटी स्कोर के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर, 2022 है। उम्मीदवार एडमिशन पोर्टल पर सीयूईटी स्कोर जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट  कर लें।

इन कोर्स में एडमिशन
जेएनयू में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्टूडेंट्स को बीए (ऑनर्स.), फॉरेन लैंग्वेजेज, बीएससी, एमएससी, आयुर्वेद जीव विज्ञान में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम और प्रोफेशनल कोर्सेस में एडमिशन दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी बीटेक में एडमिशन जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर देना का विचार कर सकती है।

जेएनयू एडमिशन का पूरा शेड्यूल
आवेदन की शुरुआत- 27 सितंबर, 2022
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 12 अक्टूबर, 2022 को रात 11:50 बजे तक
पहली मेरिट लिस्ट- 17 अक्टूबर, 2022
प्री एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और पेमेंट- 17 से 29 अक्टूबर, 2022
दूसरी मेरिट लिस्ट- 22 अक्टूबर, 2022
ब्लॉकिंग ऑफ सीट डेट- 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर, 2022 तक
तीसरी मेरिट लिस्ट- 27 अक्टूबर, 2022
सीट ब्लॉकिंग डेट- 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2022
फिजिकल वैरिफिकेशन- 14 नवंबर, 2022
फाइनल लिस्ट- 9 नवंबर 2022
प्री एनरोलमेंट का आवेदन और पेमेंट- 9-10 नवंबर, 2022
क्लासेस शुरू होने की तारीख- 7 नवंबर, 2022

इसे भी पढ़ें
CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी की टॉप यूनिवर्सिटीज जहां स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन, देखें पूरी लिस्ट

BHU में लेना है एडमिशन तो यहां करें रजिस्ट्रेशन, आसान भाषा में समझें पूरी प्रॉसेस

Share this article
click me!