Nursery Admissions: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के लिए 15 दिसंबर से मिलेंगे फॉर्म, ये डॉक्‍यूमेंट्स हैं जरूरी

Published : Dec 14, 2021, 05:47 PM IST
Nursery Admissions: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के लिए 15 दिसंबर से मिलेंगे फॉर्म,  ये डॉक्‍यूमेंट्स हैं जरूरी

सार

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के लिए आवेदन पत्र के लिए केवल 25 रुपए का शुल्क लेना अनिवार्य कर दिया है। माता-पिता द्वारा स्कूल प्रॉस्पेक्टस की खरीदना वैकल्पिक होगा। 

करियर डेस्क. राजधानी दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2022-23 (nursery admissions 2022-23) एक बार फिर से शुरू हो रहे हैं। दल्ली में प्राइवेट, गैर सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल में 2022-23 शैक्षणिक सत्र (2022-23 academic session) के लिए नर्सरी कक्षाओं में एडमिशन की प्रोसेस 15 दिसंबर से शुरू हो रही है। जबकि अधिकांश स्कूल ऑनलाइन फॉर्म दे रहे हैं जबकि कुछ स्कूल पैरेंट्स की सुविधा के लिए अपने परिसर में फॉर्म दे रहे हैं। 

शिक्षा निदेशालय (DOE) द्वारा शेयर किए गए सर्कुलर के अनुसार, स्कूलों को 14 दिसंबर तक प्रवेश मानदंड अपलोड करना है। जबकि प्रवेश फॉर्म 15 दिसंबर से उपलब्ध होंगे, फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी है। स्कूल वेबसाइट 4 फरवरी को चयनित कैंडिडेट्स की पहली सूची अपलोड करेगी। दूसरी सूची 21 फरवरी को जारी की जाएगी, और बाद की सूची, यदि आवश्यक हो, तो 15 मार्च को घोषित की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त होगी।

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के लिए आवेदन पत्र के लिए केवल 25 रुपए का शुल्क लेना अनिवार्य कर दिया है। माता-पिता द्वारा स्कूल प्रॉस्पेक्टस की खरीदना वैकल्पिक होगा। नर्सरी, किंडरगार्टन और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए क्रमशः 31 मार्च, 2022 तक 4, 5 और 6 वर्ष की  आयु सीमा निर्धारित की है। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च, 2022 तक क्रमशः 3, 4 और 5 वर्ष होनी चाहिए। पैरेंट्स एक मैनुअल आवेदन के माध्यम से उम्र में छूट पाने के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रमुख से संपर्क कर सकते हैं।

ये हैं जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स

  • बच्चे का पासपोर्ट साइज का फोटो
  • माता/पिता/अभिभावक का पासपोर्ट आकार का फोटो
  • एड्रेस का डॉक्‍यूमेंट
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • बच्चे का आधार कार्ड

यह शेड्यूल दिल्ली में प्राइवेट गैर-सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में सामान्य श्रेणी (75 प्रतिशत) सीट में एडमिशन के लिए है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों और वंचित (डीजी) श्रेणी के छात्रों के लिए आरक्षित शेष 25 प्रतिशत सीटों के लिए, शेड्यूल की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Government Job: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 41 हजार से ज्यादा पोस्ट खाली, जानें किस बैंक में कितनी वैंकेसी

UPPSC Admit Card 2021: प्रिंसिपल, लेक्चरर की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होंगे एग्जाम

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!