
करियर डेस्क. मुंबई के चार साल के देव शाह (Dev Shah) को नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Asia Book of Records) में दर्ज किया गया है। देव शाह सभी देशों के नामों को उनके आकार के क्रम (order of size) में सुनाने वाले सबसे कम उम्र के बच्चे हैं। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया में प्रतिभाओं को पहचानने का एक प्लेटफार्म है और इसमें 40 हजार एंट्री हैं जो कल्चर, क्रिएटिव, टेक्नॉलॉजी, मेमोरियल स्किल, फिजीकल उपलब्धि, युवा, आदि में विभिन्न श्रेणियों में व्यक्तियों की अनूठी प्रतिभा और जुनून सर्च करती है।
इसे भी पढ़ें- डॉ शिवानी वर्मा को मिला DRDO में प्रथम पुरस्कार, रिसर्च में बताया अंधेरे में कैसे हो सकती है इंसान की पहचान
देश को उनके साइज से पहचान लेता है
एक exceptional memory के साथ देव देशों को उनके आकार से पहचान सकते हैं और भूमि के अनुसार उनके नाम आरोही क्रम (ascending order) में पढ़ सकते हैं। वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त सभी 195 देशों के नामों का उच्चारण कर सकता है। वेटिकन सिटी सबसे छोटे से लेकर सबसे बड़ा रूस तक।
रोज बिताता है अकेले 2 घंटे
देव को भूगोल, इतिहास और सौरमंडल की दुनिया से बहुत लगाव है। देव ने इसकी शुरुआत भारत के राज्यों पर एक साधारण पहेली से हुई। फिर उन्होंने विश्व भूगोल की खोज शुरू की। एक exceptional memory के साथ, वह कुछ ही मिनटों में प्रमुख देशों की पहेलियों को हल कर सकता था। उसकी बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए, उसके माता-पिता ने उसे एक ग्लोब दिया और देव उसके साथ रोजाना कम से कम दो घंटे अकेले बिताता था।
इसे भी पढ़ें- पढ़ाई में फेल और क्रिकेट में अव्वल है ये भारतीय खिलाड़ी, कप्तान कोहली की एजुकेशन देख दंग रह जाएंगे आप
ऑनलाइज क्विज पसंद है
वीडियो और साइटों की मदद से देव ने 260 देशों, उनके झंडे, दुनिया के नक्शे पर उनके स्थान को पहचानना शुरू कर दिया। उसके बाद कौन से देश स्वतंत्र हैं सारी बातों को उसने याद करना शुरू कर दिया। उसके बाद उनके आकार को देखकर देशों को पहचानना शुरू कर दिया और उनके नामों को उनके आकार के क्रम में याद करना शुरू कर दिया। वह संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के विभिन्न राज्यों के नाम भी पढ़ सकता है और उन्हें संबंधित देश के मानचित्र पर भी देख सकता है। उनके माता-पिता को उनकी सीखने की कला का एहसास तब हुआ जब देव ने उन्हें ऑनलाइन कुछ क्विज़ खेलने के लिए कहा और पहेली को आसानी से हल कर लिया।
किताबें पढ़ने का शौक
देव को स्टोरी पढ़ना बहुत पसंद है। उसकी उम्र में, जब अधिकांश बच्चे मुश्किल से 3 अक्षरों की पहचान पता हैं तब वह लगभग 80 से 90 प्रतिशत सटीकता के साथ बहुत सारी कहानियां खुद से पढ़ सकता है। वह खिलौना कारों का शौकीन है और कंप्यूटर में कार रेसिंग गेम खेलना पसंद है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi