सैलरी 82 लाख फिर भी शौक पूरे करना मुश्किल! 26 साल के युवक की Reddit Story ने सबको चौंकाया

Published : Jun 22, 2026, 11:02 AM IST
High Salary Budgeting Reddit Post

सार

Viral Reddit Story: 82 लाख रुपये सालाना कमाने वाला 26 वर्षीय युवक भी बजट की परेशानी से जूझ रहा है। जानिए उसने रेडिट पोट में अपनी आय, बचत और खर्च के बारे में क्या बताया।

High Salary Budgeting Reddit Post: आमतौर पर माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति की कमाई लाखों में हो, तो उसे पैसों की चिंता नहीं रहती। लेकिन हकीकत कई बार इससे बिल्कुल अलग होती है। एक 26 वर्षीय युवा प्रोफेशनल की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब 82 लाख रुपये सालाना कमाने के बावजूद वह खुद को कुछ खास शौक पूरे करने में असहज महसूस करता है। युवक ने एक ऑनलाइन फोरम पर अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में शेयर करते हुए बताया कि उसकी नौकरी अच्छी है, बचत भी मजबूत है, लेकिन कॉन्सर्ट टिकट, थिएटर शो, ब्रांडेड कपड़े या किसी खास मौके पर बड़ा खर्च करने से पहले उसे कई बार सोचना पड़ता है।

हर महीने का बजट बना रहा है दबाव

युवा ने बताया कि नौकरी शुरू करने के शुरुआती महीनों में उसने काफी खर्च किया, लेकिन बाद में व्यवस्थित बजट बनाना शुरू कर दिया। उसकी आय का बड़ा हिस्सा किराया, स्टूडेंट लोन, यूटिलिटी बिल, खाने-पीने, यात्रा, कपड़ों और अन्य जरूरी खर्चों में चला जाता है। हालांकि उसके पास रिटायरमेंट फंड, हेल्थ सेविंग्स अकाउंट और इमरजेंसी फंड जैसी मजबूत बचत मौजूद है, फिर भी उसे लगता है कि व्यक्तिगत शौक और मनोरंजन के लिए पर्याप्त पैसा नहीं बच पाता। उसका कहना है कि वह कई महीनों तक पैसे जोड़कर कोई महंगी चीज खरीदना चाहता है, लेकिन हर महीने निर्धारित बजट लगभग पूरा खर्च हो जाता है। ऐसे में 300 डॉलर या उससे ज्यादा की कोई खरीदारी करना मुश्किल लगने लगता है। युवक ने अपनी बजट डिटेल Reddit पर शेयर करते हुए बताया कि-

मैं 26 साल का हूं, एक बहुत महंगे शहर (VHCOL) में रहता हूं और मेरी सालाना ग्रॉस सैलरी $95K है। 401(k), HSA और हेल्थ इंश्योरेंस जैसी कटौतियों के बाद मेरे हाथ में हर महीने करीब $3900 आते हैं। मेरा मासिक बजट कुछ ऐसा है-

  • किराया: $1668
  • स्टूडेंट लोन: $800 (जिसमें $750 न्यूनतम EMI है; कुल $32K पर 6.5% और $16K पर 7.5% ब्याज)
  • यूटिलिटीज: $80
  • बिल्ली/पेट खर्च: $120
  • गिफ्ट्स: $60
  • सब्सक्रिप्शन्स: $70
  • ट्रैवल: $80
  • कपड़े: $75
  • बाहर खाना: $130
  • छोटे-मोटे शौक/मनचाही खरीदारी: $180
  • ग्रोसरी: $150
  • हेल्थकेयर: $50
  • मूविंग/भविष्य के शिफ्टिंग खर्च: $200
  • चैरिटी: $250

युवक ने बताया कि इनमें से कुछ कैटेगरी (जैसे हेल्थकेयर, मूविंग खर्च, गिफ्ट्स और पेट के कुछ खर्च) में मैं हर महीने पैसा अलग रखता हूं, इसलिए उनका बैलेंस धीरे-धीरे बढ़ जाता है। लेकिन जिन कैटेगरी में मैं अपने लिए कुछ बड़ा खरीदना चाहता हूं, जैसे एक बढ़िया $300 की ड्रेस शूज उनमें अक्सर महीने के अंत तक 90%-110% पैसा खर्च हो जाता है। नतीजा यह है कि बचत जमा ही नहीं हो पाती और बड़ी खरीदारी करना मुश्किल लगता है। अच्छी बात यह है कि मैं कुल मिलाकर कभी अपने पूरे बजट से बाहर नहीं गया हूं। बड़े स्तर पर मेरी सेविंग्स ठीक हैं, मेरे पास 401(k) में $40K, HSA में $6K और लगभग 4 महीने का इमरजेंसी फंड भी है। हर साल लगभग $10K का बोनस मिलने की भी उम्मीद रहती है। मेरी योजना है कि उसे पूरा का पूरा Roth IRA में निवेश कर दूं। लेकिन मन में यह भी डर रहता है कि साल भर खुद को बड़े खर्चों से रोकने के बाद कहीं उस बोनस का कुछ हिस्सा खर्च करने का लालच न आ जाए। असल समस्या यह है कि मैं कुल मिलाकर बचत करने में अच्छा हूं, लेकिन बजट की अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से अनुशासन बनाए रखना मुश्किल लगता है। ऐसे में क्या कोई तरीका है जिससे मैं छोटी-छोटी बजट कैटेगरी में भी बेहतर बचत कर पाऊं और बिना अपराधबोध के कभी-कभी कोई बड़ी चीज खरीद सकूं? नीचे देखें पोस्ट-

 

 

लोगों ने बताई असली समस्या

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने कहा कि यह कमाई की नहीं, बल्कि वित्तीय योजना की समस्या है। एक यूजर ने सलाह दी कि अगर किसी कॉन्सर्ट का टिकट या कोई महंगा सामान खरीदना है तो उसके लिए अलग से फंड बनाना चाहिए। हर महीने थोड़ी रकम अलग रखकर ऐसे खर्चों की तैयारी की जा सकती है। कुछ लोगों का मानना था कि युवक ने कई कैटेगरी में खर्च की सीमा बहुत कम तय कर रखी है। ऐसे में बार-बार बजट टूटना स्वाभाविक है।

बचत और जिंदगी के बीच संतुलन जरूरी

वित्तीय विशेषज्ञ अक्सर कहते हैं कि सिर्फ बचत करना ही समझदारी नहीं है, बल्कि जिंदगी का आनंद लेना भी उतना ही जरूरी है। जरूरत इस बात की है कि व्यक्ति अपने लक्ष्य, बचत और इच्छाओं के बीच सही संतुलन बनाए। यह मामला बताता है कि ऊंची सैलरी होने का मतलब हमेशा आर्थिक आजादी नहीं होता। सही बजटिंग, स्पष्ट प्राथमिकताएं और भविष्य की योजना ही तय करती हैं कि आप अपनी कमाई का कितना आनंद उठा पाएंगे।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

20 लाख सैलरी, पर अकाउंट में 0 रुपए! लड़के ने बताई अपनी दर्दभरी कहानी
Yoga Day 2026: महर्षि पतंजलि को क्यों कहा जाता है योग का जनक? जानिए उनकी सबसे बड़ी देन