बाबर की पुत्री का क्या नाम, अशोक किस वंश के सम्राट.. हिस्ट्री के इन 10 सवालों से चेक करें UPSC की अपनी तैयारी

Published : Aug 26, 2022, 10:11 PM IST
बाबर की पुत्री का क्या नाम, अशोक किस वंश के सम्राट.. हिस्ट्री के इन 10 सवालों से चेक करें UPSC की अपनी तैयारी

सार

अगर आप किसी कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और आपको लगता है कि आपका जनरल नॉलेज तैयार है तो आपको इतिहास से जुड़े इन सवालों के जवाब जरूर देने चाहिए। इससे आप अपनी तैयारी का अंदाजा लगा सकते हैं।  

करियर डेस्क : अगर आप देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रहे हैं और आपका सपना है IAS, IPS अफसर बनना तो आपको कई स्टेप्स में तैयारी की स्ट्रैटजी बनानी पड़ती है। कई सब्जेक्ट्स को अच्छी तरह से पढ़ना पढ़ता है, जनरल नॉलेज (General Knowledge) भी उसका अहम पार्ट है। प्रीलिम्स हो, मेन्स हो या फिर इंटरव्यू तीनों जगहों पर इससे संबंधित कई सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं इतिहास के कुछ ऐसे सवाल, जिनका जवाब देकर आप चेक कर सकते हैं कि आपकी कितनी तैयारी है और सिविल सर्विसेज एग्जाम के लिए कितने तैयार हैं आप?

सवाल-1. हड़प्पा सभ्यता की खोज किसने की थी?
A. दया राम साहनी
B. राखलदास बनर्जी
C. एमएम वत्स
D. अन्य

जवाब- दया राम साहनी

सवाल-2. ईसा मसीह का जन्म कहां हुआ था?
A. बेविलोन में
B. एब्रे में
C. बेथलहेम में
D. बेरुत में

जवाब- बेथलहेम

सवाल-3. महाभाष्य किसने लिखा था?
A. मनु ने
B. बाण ने
C. गार्गी ने
D. पतंजलि ने

जवाब- पतंजलि

सवाल- 4.पानीपत की दूसरी लड़ाई किसके-किसके बीच हुई थी?
A. बैरम खान और हेमचंद्र विक्रमादित्य
B. अकबर और मिर्जा हकीम
C. अकबर और बैरम खान
D. अकबर और राणा प्रताप

जवाब- बैरम खान और हेमचंद्र विक्रमादित्य यानी हेमू

सवाल-5. बाबर की पुत्री का क्या नाम था?
A. गुलबदन बेगम
B. रजिया बेगम
C. सायरा बेगम
D. रुक्सार बेगम

जवाब- गुलबदन बेगम 

सवाल-6. महात्मा गांधी द्वारा संपादित अंग्रेजी साप्ताहिक का नाम क्या था?
A. केसरी
B. यंग इण्डिया
C. केसरी
D. इनमें से कोई नहीं

जवाब- यंग इण्डिया

सवाल-7. ताजमहल का निर्माण मुमताज के मरने से पहले या बाद में..कब हुआ?
A. मुमताज के मरने से पहले
B. मुमताज के मरने के बाद
C. मुमताज बीमार थी तब
D. इनमें से कोई नहीं

जवाब- मुमताज के मरने के बाद, उनकी याद में शाहजहां ने 1634 में ताजमहल बनवाया था।

सवाल-8. महान सम्राट अशोक किस वंश के थे?
A. गुप्त
B. मौर्य
C. शुंग
D. पल्लव

जवाब- मौर्य

सवाल-9. किसने कहा था 'राम और रहीम एक ही ईश्वर के दो अलग-अलग नाम है'?
A. कबीर दास
B. महात्मा गांधी
C. स्वामी विवेकानंद
D. तुलसीदास

जवाब-  कबीर दास

सवाल-10 हर्षवर्धन के पिता का नाम क्या था?
A. प्रभाकरवर्धन
B. राज्यवर्द्धन
C. जयवर्द्धन
D. इनमें से कोई नहीं

जवाब- प्रभाकरवर्धन

इसे भी पढ़ें
KBC 14: पुष्पक विमान से जुड़ा था यह आसान सवाल, सुनते ही कंटेस्टेंट की सिट्टी-पिट्टी गुम

KBC 14: 40 हजार के सिंपल सवाल का जवाब न दे सका कंटेस्टेंट, 50 लाख का सवाल भी था जबरदस्त

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और