अगर आप क्रिकेट के फैन हैं तो आपको भी इस सवाल का जवाब जरूर ट्राई करना चाहिए। गुरुवार को कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में बिग-बी ने नैनीताल के प्रशांत शर्मा से पूछा। लाइफलाइन लेने का बावजूद वे जवाब नहीं दे सके। 

करियर डेस्क : अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का हिट क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' (Kaun Banega Crorepati Seacon 14) में गुरुवार को एक से बढ़कर एक दिलचस्प सवाल पूछे गए। यूं तो इस शो में सवाल-जवाबों का सिलसिला चलता रहता है लेकिन कुछ ऐसे सवाल थे, जो काफी इंट्रेस्ट्रिंग थे। 25 अगस्त, 2002 को केबीसी के एपिसोड की शुरुआत नैनीताल के कंटेस्टेंट प्रशांत शर्मा से हुई जो बुधवार से रोल ओवर कंटेस्टेंट भी थे। उनके बाद हॉट सीट पर गुजरात के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर विजय शर्मा आए और 40 हजार के आसान से सवाल का जवाब नहीं दे सके। इसके बाद मध्यप्रदेश की स्कूल टीचर और डायरेक्टर पूजा बोबडे ने खेल को आगे बढ़ाया। आइए जानते हैं इस एपिसोड में पूछे गए रोचक सवाल और उनके जवाब...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सवाल- 1. चारमीनार एक्स्प्रेस चेन्नई और किस शहर के बीच चलती है? (पांच हजार का सवाल)
A.
हैदराबाद
B. बैंगलुरु
C. कोलकाता
D. दिल्ली

सही जवाब-हैदराबाद

सवाल-2. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार रावण ने पुष्पक विमान किससे जबरन हथियाया था? (40 हजार का सवाल)
A.
इंद्र
B. कुबेर
C. जटायु
D. माया

सही जवाब- B. कुबेर

सवाल-3. 1971 में इंग्लैंड में भारत की पहली टेस्ट श्रृंखला की जीत के दिन, भारतीय प्रशंसक किस जानवर को मैदान पर लेकर आए थे? (25 लाख रुपए का सवाल)
A.
गाय
B. हाथी
C. घोड़ा
D. ऊंट

सही जवाब-.B. हाथी 

सवाल-4. इनमें से किर्गिस्तान के लिए ट्यूलिप, मिस्त्र के लिए कमल, और यूक्रेन के लिए नारंगी क्या है? (50 लाख का सवाल)
A.
क्रांतियों के नाम
B. राष्ट्रीय झंडे पर वस्तुएं
C. राष्ट्रीय चिह्न
D. सत्तारूढ़ पार्टी का चिह्न

सही जवाब- A. क्रांतियों के नाम

सवाल-5. समुद्र, वायु और भूमि पर साहस के सम्मान में, भारत का राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार किसके नाम पर रखा गया है?
जवाब-
तेन्जिंग नॉरगे

सवाल-6. एक शाही परिवार के बनाया गया कौन सा निवास जो अब एक हैरिटेज होटल भी है, चित्र में दिखाई दे रहा है?
जवाब-
उमेद भवन

सवाल-7. 2022 में अपनी उपन्यास रेत समाधि के अनुवादित संस्करण के लिए इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय लेखिका कौन थीं?
जवाब-
गीतांजलि श्री

इसे भी पढ़ें
KBC 14: पुष्पक विमान से जुड़ा था यह आसान सवाल, सुनते ही कंटेस्टेंट की सिट्टी-पिट्टी गुम

केबीसी-14 के सबसे इंट्रेस्टिंग और सरल सवाल, जवाब देकर चेक करें अपना General Knowledge