देश में 21 फर्जी विश्वविद्यालय : UGC ने जारी की पूरी लिस्ट, कहीं आप भी इन यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट तो नहीं

Published : Aug 26, 2022, 09:06 PM ISTUpdated : Aug 26, 2022, 09:22 PM IST
देश में 21 फर्जी विश्वविद्यालय : UGC ने जारी की पूरी लिस्ट, कहीं आप भी इन यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट तो नहीं

सार

यूजीसी ने नोटिस में बताया कि 21 फर्जी विश्वविद्यालय यूजीसी एक्ट 1956 के खिलाफ संचालित किए जा रहे हैं. जारी लिस्ट में सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय दिल्ली के हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर यूपी के सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय लिस्ट में शामिल हैं.  

करियर डेस्क : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में संचालित हो रहे 21 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की है। यूजीसी की तरफ से जारी नोटिस में जानकारी दी गई है कि ये विश्वविद्यालय यूजीसी एक्ट 1956 के खिलाफ संचालित हो रहे थे। दिल्ली (Delhi) में सबसे ज्यादा और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) दूसरे नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा फेक यूनिवर्सिटी है। दिल्ली में 8 और यूपी में 4 फर्जी विश्वविद्यालय संचालित हो रहे थे। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इन विश्वविद्यालयों को डिग्री देने का अधिकार नहीं है। यहां देखिए किस राज्य में कौन-कौन सी यूनिवर्सिटी फेक हैं...

दिल्ली 

  1. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज, अलीपुर, दिल्ली
  2. कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज, दिल्ली
  3. यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  4. वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  5. एडीआर सेंट्रिक ज्यूरीडीसीएल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
  6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
  7. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एंप्लॉयमेंट
  8. अध्यात्मिक विश्वविद्यालय, दिल्ली

उत्तर प्रदेश

  1. गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज
  2. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर
  3. नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (मुक्त विश्वविद्यालय), अलीगढ़
  4. भारतीय शिक्षा परिषद, भारत भवन, लखनऊ

पश्चिम बंगाल
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, 80, चौरंगी रोड़, कोलकाता
इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, , 8-ए, डायमंड हार्बर रोड बिलटेक इन, 2 फ्लोल, ठाकुल पूकूर, कोलकाता

कर्नाटक
वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसायटी, बेलगाम, कर्नाटक

महाराष्ट्र
राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर

केरल
सेंट जॉन यूनिवर्सिटी कृष्णाटम्

ये यूनिर्सिटीज भी फर्जी
नॉर्थ ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, ओडिशा
श्री बोधी एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, पुडुचेरी
क्राइस्ट न्यू टेस्टमेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, आंध्र प्रदेश

 

कहीं आप भी तो नहीं करते यहां पढ़ाई
यूजीसी की तरफ से कहा गया है कि फर्जी घोषित इन विश्वविद्यालयों को किसी भी तरह की डिग्री या कोर्स चलाने की, उनमें एडमिशन लेने और परीक्षा के बाद डिग्री देने की अनुमति नहीं दी गई है। यूजीसी अधिनियम के उल्लंघन कर रहे इन विश्वविद्यालयों  को फर्जी करार दिया गया है। इनमें अब आगे पढ़ाई नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें
यूजीसी के इस कदम से विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर बनना हुआ आसान, न NET की जरुरत पड़ेगी, न PhD की !

बिना CUET परीक्षा के इन छात्रों को मिलेगा देश की यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका, नहीं देना होगा एंट्रेंस एग्जाम

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!