इतिहास में 'भविष्य' : ये पांच कोर्स करियर को देंगे बूम, नौकरी की नहीं होगी कमी, सैलरी भी होगी मन मुताबिक !

अगर आपको इतिहास में रुचि है और आप इसी फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो 12वीं क्लास के बाद हिस्ट्री में ग्रेजुएशन करना होगा। फिर पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल और पीएचडी कर आप शानदार पैकेज वाली जॉब पा सकते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 24, 2022 9:56 AM IST

करियर डेस्क : अगर आपकी दिलचस्पी इतिहास में है। आप इसी में अपना भविष्य देश रहे हैं तो कई कोर्स ऐसे हैं जो आपकी रुचि को शानदार करियर (Career in History) दिला सकते हैं। यह एक ऐसा फिल्ड है, जहां न कभी नौकरी की कमी होगी और सैलरी भी शानदार होगी। इतिहास में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो आपको 12वीं के बाद हिस्ट्री में ग्रेजुएशन करना होगा। इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल और पीएचडी कर आप एक बेहतरीन भविष्य बना सकते हैं। इतिहास में बढ़ाई करने वालों के लिए पांच कोर्स ऐसे हैं जो उनके करियर को बूम दे सकते हैं, इन कोर्सेस की पढ़ाई कर आप शानदार पैकेज पा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं ये कोर्स..

आर्कियोलॉजी
अगर आपको पुरानी चीजों की जानकारी रखना, उसके बारें में जानना पसंद है तो आप आक्रियोलॉजी यानी पुरातत्व की पढ़ाई कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के बाद आर्कियोलॉजी में एमए या रिसर्च कर बतौर आर्कियोलॉजिस्ट काम कर सकते हैं। इसमें ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहरों के रख-रखाव, उसकी खोज, उससे संबंधित जानकारी के काम करने होंगे। इस फील्ड अनुभव मिलने के बाद आप हर महीने 50 से 80 हजार की सैलरी पा सकते हैं।

म्यूजियोलॉजी
इतिहास की पढ़ाई करने वालों के लिए म्यूजियोलॉजी का कोर्स एक शानदार ऑप्शन है। ग्रेजुएसन के बाद आप इस कोर्स को कर सकते हैं। इस कोर्स में संग्रहालय का अध्ययन किया जाता है। संग्रहालय का इतिहास, कला, चित्रकारी जैसे चीजों के बारें में इस कोर्स में पढ़ाई होती है। इस कोर्स के बाद आप देश ही नहीं विदेश में भी काम कर सकते हैं। कई संस्थानों के साथ मिलकर रिसर्च कर सकते हैं। अनुभव होने के साथ-साथ इसमें सैलरी भी बढ़ती रहती है।

माइथोलॉजी
पौराणिक कथाओं का संबंध भी इतिहास से है। जिन लोगों को पौराणिक कथाओं को पढ़ना समझना पसंद है, वे माइथोलॉजी स्टडीज यानी पौराणिक अध्ययन का कोर्स कर सकते हैं। आज के वक्त यह कोर्स काफी पॉपुलर भी है। इसकी डिमांड भी खूब है। कुछ विदेशी संस्थान भी यह कोर्स करवाते हैं। आप अगर हटकर करियर बनाना चाहते हैं तो यह कोर्स आपके लिए काफी बेहतर होगा। 

एंथ्रोपोलॉजी 
इतिहास में पढ़ाई करना चाहते हैं तो एंथ्रोपोलॉजी का कोर्स सबसे बेस्ट होगा। इस कोर्स की पढ़ाई कर आप एंथ्रोपोलॉजिस्ट बन सकते हैं। इसमें आपको अतीत और वर्तमान समाज के साथ मानव के अलग-अलग पहलुओं का अध्ययन करना होता है। इसके अलावा आप राजनीति, संस्कृति और भाषा जैसे सब्जेक्ट्स को भी चुन सकते हैं। इस कोर्स में भी आप विदेशी संस्थानों के साथ मिलकर रिसर्च कर सकते हैं और अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

फ्रेस्को
अगर आप इतिहास की चीजों को संजोकर रखना चाहते हैं तो आप फ्रेस्को या आर्ट रीस्टोरेशन का कोर्स कर सकते हैं। यह एक दिलचस्प करियर ऑप्शन है। इस कोर्स में आर्ट को रिस्टोर करना सिखाया जाता है। इसी रीस्टोरेशन के साथ सांस्कृतिक विरासत को उसके मूल रूप में वापस लाया जाता है। उदाहरण के तौर पर खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियों और कृतियों को उनकी मूल अवस्था में वापस लाने जैसा काम।

इसे भी पढ़ें
Career Guidance : हर महीने चाहते हैं लाखों की कमाई तो 12वीं बाद करें इन प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई

हिंदी भाषा जानने वालों के लिए 10 बेहतरीन करियर ऑप्शन, अच्छी सैलरी के साथ मिलेंगे दमदार अवसर

Share this article
click me!