
एजुकेशन डेस्क। ज्वाइंट सीट एलॉटमेंट अथॉरिटी (JoSAA) ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) और अन्य इंस्टीट्यूट्स में ए़डमीशन के लिए कैटेगरी वाइज टॉप 20 प्रतिशत कट-ऑफ मार्क्स की घोषणा की है। आईआईटी और एनटी+ एडमीशन सिस्टम के लिए josaa.nic.in पर बोर्ड वाइज परसेंटाइल कट-ऑफ जारी किया गया है।
JoSAA Counselling 2023: किसी बोर्ड ने टॉप 20 परसेंटाइल के लिए कट-ऑफ के बारे में इनफॉरमेंशन नहीं दी है तो कैंडिडेट को उस बोर्ड से एक सर्टिफिकेट देना होगा जिसमें कहा गया हो कि वह टॉप 20 परसेंटाइल में आता है। यदि कैंडिडेट ऐसा नहीं कर पाता है तो सीबीएसई के लिए उन कैटेगरियों में कट-ऑफ मार्क्स का यूज किया जाएगा। कैंडिडेट्स इंजीनियरिंग एडमीशिन को लकेर काफी उत्साहित हैं.
ये भी पढ़ें. JoSAA Counselling 2023: जोसा काउंसलिंग राउंड 1 का मॉक सीट एलॉटमेंट कल, ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें लिस्ट
जोसा काउंसलिंग के लिए 12वीं का कटऑफ प्रतिशत
आईआईटी, एनआईटी+ सिस्टम प्रवेश 2023: जनरल कैटेगरी के लिए कक्षा 12 कट-ऑफ प्रतिशत
| बोर्ड | NIT+ सिस्टम (कटऑफ 2023) | IIT एडमीशन (कटऑफ 2022) |
| आंध्र प्रदेश बोर्ड | 471 | 460 |
| असम बोर्ड | 351 | 370 |
| बिहार बोर्ड | एनआर | 341 |
| हरियाणा बोर्ड | 387 | 421 |
| मध्य प्रदश बोर्ड | 407 | एनआर |
| सीबीएसई, नई दिल्ली | 420 | 436 |
| छत्तीसगढ़ बोर्ड | 371 | 368 |
| छत्तीसगढ़ स्टेट ओपेन स्कूल | 427 | एनआर |
| इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम काउंसिल, नई दिल्ली | 446 | 452 |
| मणिपुर एजुकेशन बोर्ड | 332 | 325 |
| दयालबाग एजुकेशन इंस्टीट्यूट | 444 | एनआर |
| गोवा एजुकेशन बोर्ड | एनआर | 366 |
| गुजरात एजुकेशन बोर्ड | 356 | एनआर |
| हिमाचल प्रदेश बोर्ड | 424 | 421 |
| झारखंड एजुकेशन बोर्ड | 384 | 392 |
| कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड एसेसमेंट बोर्ड | 462 | एनआर |
| महाराष्ट्र बोर्ड | 348 | 391 |
| मेघालय एजुकेशन बोर्ड | 376 | 324 |
| नागालैंड बोर्ड | 398 | 401 |
| पंजा स्कूल एजुकेशन बोर्ड | एनआर | 442 |
| त्रिपुरा एजुकेशन बोर्ड | 339 | एनआर |
| यूपी बोर्ड | 369 | 361 |
| उत्तराखंड बोर्ड | 368 | एनआर |
ये भी पढ़ें. JEE Advanced 2023: IIT बॉम्बे से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं टॉपर वीसी रेड्डी, ये है लक्ष्य
जेईई एडवांस परीक्षा में इस बार कुल 1 लाख 80 हजार 372 कैंडिडेट शामिल हुए थे। इसमें से 43773 कैंडिडेट को ही सफलता मिली थी। इनमे 36204 छात्र और 7509 छात्राएं शामिल हैं. 18 जून को रिजल्ट निकलने के बाद से इन सफल कैंडिडेट्स को काउंसलिंग शुरू होने और कौन सा कॉलेज मिलेगा इसका इंतजार है। कितने मार्क्स पर उनको देश के टॉप आईआईटी, एनआईटी और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमीशन मिल जाएगा।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi