AFCAT 2 Result 2025 जारी, यहां से करें चेक और जानें क्या है आगे का प्रोसेस

Published : Sep 16, 2025, 07:29 PM IST
AFCAT 2 Result 2025

सार

AFCAT 2 Result 2025 Released: भारतीय वायु सेना ने AFCAT 2 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार afcat.cdac.in पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जानिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए आगे का प्रोसेस क्या होगा।

AFCAT 2 Result 2025 Out: भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT 2 Result 2025 अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार Air Force Common Admission Test (AFCAT) में शामिल हुए थे, वे अब ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 23, 24 और 25 अगस्त को आयोजित हुई थी। रिजल्ट के साथ-साथ मॉडल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है। रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका और इस रिजल्ट के बाद आगे का प्रोसेस क्या है। जानिए

AFCAT 2 Result 2025 कैसे चेक करें?

अगर आप AFCAT 2 में शामिल हुए हैं, तो रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस बेहद आसान है। जानिए-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और AFCAT 2 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपना ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • अब अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

AFCAT 2 Result 2025 Direct Link to Check

ये भी पढ़ें- JPSC JET 2024 रजिस्ट्रेशन शुरू, पास करने पर लाइफटाइम वैलिड रहेगा सर्टिफिकेट, जानिए डिटेल

रिजल्ट के बाद आगे का प्रोसेस क्या है?

जिन उम्मीदवारों ने AFCAT 2 में क्वालीफाई किया है, उन्हें Air Force Selection Board (AFSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया में ये स्टेप शामिल हैं-

स्क्रीनिंग टेस्ट- इसमें उम्मीदवार की बुद्धिमत्ता और एप्टिट्यूड टेस्ट लिए जाते हैं।

ग्रुप और साइकोलॉजिकल टेस्ट- ग्रुप डिस्कशन, ग्रुप टास्क, साइकोलॉजिकल असेसमेंट और पर्सनल इंटरव्यू लिया जाता है।

मेडिकल एग्जामिनेशन- इसमें इंटरव्यू पास करने वाले उम्मीदवार की फिटनेस जांच की जाती है।

फाइनल मेरिट लिस्ट- लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 17 सितंबर, बिना फीस भरें फॉर्म 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?