JPSC JET 2024 Registration: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने JET 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक कर सकते हैं। इस परीक्षा को पास करने के फायदे, योग्यता, फीस, आवेदन प्रक्रिया समेत जरूरी डिटेल।
Jharkhand Eligibility Test 2024: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की ओर से JET 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज यानी 16 सितंबर से शुरू है। इस परीक्षा की सबसे खास बात यह है कि अगर आप झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET 2024) पास कर लेते हैं, तो आपका सर्टिफिकेट जिंदगीभर के लिए वैलिड रहेगा। यानी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने या पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए आपको दोबारा यह परीक्षा कभी नहीं देनी पड़ेगी। यह बात JET को बाकी राज्यों की एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षाओं से अलग बनाती है। जानिए JET 2024 रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जरूरी डिटेल और आवेदन करने का आसान तरीका।
कब से कब तक कर सकते हैं JET 2024 रजिस्ट्रेशन डेट?
JET 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर 2025 से शुरू होगा और 6 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। फीस भरने की लास्ट डेट 7 अक्टूबर है। वहीं, अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो 8 से 10 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी। इस दौरान आप अपनी फॉर्म में की गई गलतियों को सुधार सकते हैं।
कौन दे सकता है Jharkhand Eligibility Test 2024?
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए जनरल और EWS उम्मीदवारों को मास्टर डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। जो कैंडिडेट्स अभी मास्टर डिग्री कर रहे हैं या जिनका रिजल्ट पेंडिंग है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- JET 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और लॉगिन करें।
- मांगी गई डिटेल भरें और एप्लीकेशन फीस जमा करें।
- फाइनल सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सेव कर लें।
ये भी पढ़ें- NEET UG 2025 राउंड 2 काउंसलिंग रिजल्ट कब आयेगा और कैसे चेक करें? जानिए राउंड 3 रजिस्ट्रेशन डेट
Jharkhand JET 2024 एप्लीकेशन फीस कितनी है?
- अनारक्षित (UR) वर्ग- 575 रुपए
- BC-1, BC-2, EWS- 300 रुपए
- SC, ST, PwBD, थर्ड जेंडर- 150 रुपए
JPSC JET 2024 Notification Check Here
JPSC JET 2024 Assistant Professor, PhD Admission: क्यों है यह परीक्षा खास?
JET पास करने वाले उम्मीदवारों को मिलने वाला लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट ही इस परीक्षा की सबसे बड़ी खासियत है। JPSC ने इसे हमेशा के लिए मान्य कर दिया है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि योग्य उम्मीदवार एक बार परीक्षा पास कर लेने के बाद कभी भी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी या पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: 7500 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, कितनी है फीस और कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
