AIBE XVII 17 admit cards: बार काउंसिल 30 जनवरी को जारी करेगा एडिमट कार्ड, जानिए कब है वकील बनने की परीक्षा

Published : Jan 29, 2023, 02:28 PM IST
india bar council

सार

AIBE XVII 17 admit cards: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को भी बढ़ा दिया था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उम्मीदवारों को 16 जनवरी की जगह 18 जनवरी 2023 तक फॉर्म जमा करने की अनुमति दी थी।

एजुकेशन डेस्क। AIBE XVII 17 admit cards: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा यानी आल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई XVII या एआईबीई 17) के लिए कल, सोमवार 30 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी करने का ऐलान किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे बार काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org या allindiabarexamination.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

इससे पहले, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को भी बढ़ा दिया था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उम्मीदवारों को 16 जनवरी की जगह 18 जनवरी 2023 तक फॉर्म जमा करने की अनुमति दी थी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर इस संबंध में जारी एक नोटिस में तब कहा गया था, कई उम्मीदवारों से मिले अनुरोध के आधार पर ऑल इंडिया बार एग्जाम के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 18 जनवरी 2023 तक बढ़ा दी गई है।

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, आल इंडिया बार एग्जाम-17 के एडमिट कार्ड 30 जनवरी से 3 फरवरी तक बार काउंसिल ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवार जरूरी क्रेडेंशियल भरकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आल इंडिया बार एग्जामिनेशन-17 की परीक्षा अगले महीने की 5 फरवरी को होना निर्धारित है। अखिल भारतीय बार परीक्षा एक सर्टिफिकेशन एग्जाम है। इस परीक्षा में पास हुए लॉ ग्रेजुएट यानी विधि स्नातक उम्मीदवार देशभर की अदालतों में प्रैक्टिस करने के योग्य हो जाते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो कर आल इंडिया बार एग्जामिनेशन-17 का एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं।

जानिए कैसे डाउनलोड करें आल इंडिया बार एग्जामिनेशन-17 एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बार काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org या allindiabarexamination.com को ओपन करें।

यहां वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को ओपन करें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पूछे गए लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।

एडमिट कार्ड सबमिट बटन पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड कर लें। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?