UP Board Exams 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस, छात्र-शिक्षक दोनों के लिए जरूरी

Published : Jan 29, 2023, 11:16 AM IST
up board result

सार

परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत निरीक्षक बाहरी होंगे और जिस विषय की परीक्षा हो रही है, उसके शिक्षक को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। ये गाइलाइंस नकल मुक्त बोर्ड परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत जारी किए गए हैं। 

एजुकेशन डेस्क। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गाइडलाइंस की एक सूची जारी की है। इसमें पर्यवेक्षकों को मोबाइल, कैलकुलेटर या किसी अन्य ई-डिवाइस का उपयोग करने से रोकना शामिल है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उत्तर प्रदेश में अगले महीने राज्य बोर्ड परीक्षाओं में कोई नकल नहीं हो।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत निरीक्षक बाहरी होंगे और जिस विषय की परीक्षा हो रही है, उसके शिक्षक को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। ये गाइलाइंस नकल मुक्त बोर्ड परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत जारी किए गए हैं। गाइडलाइंस में यह भी कहा गया है कि किसी भी महिला परीक्षार्थी की पुरुष निरीक्षक की ओर से तलाशी नहीं ली जाएगी। साथ ही, जिन केंद्रों पर छात्राएं परीक्षा दे रही हैं, वहां महिला पर्यवेक्षक ही तैनात की जाएंगी। बयान में कहा गया है कि निहित स्वार्थ के लिए किसी भी शिक्षक को उसके अनुरोध पर किसी विशेष परीक्षा केंद्र पर नियुक्त नहीं किया जाएगा।

जानिए 40 से अधिक छात्रों पर कितने निरिक्षक होंगे  

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो निरीक्षक होंगे, जबकि 40 से अधिक छात्रों वाले हॉल में तीन निरीक्षक होंगे। निरीक्षकों को प्रश्न पत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी। कोई भी परीक्षार्थी नकल की कोई सामग्री, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या ऐसा कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकता है। बयान में कहा गया है कि निरीक्षक परीक्षा हॉल का निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि ब्लैकबोर्ड पर कोर्स से जुड़ी कोई सामग्री, पोस्टर, चार्ट, लिखित निर्देश नहीं हो, जो परीक्षार्थियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?