
AIIMS Delhi MBBS Admission 2025: हर साल लाखों छात्र NEET की तैयारी करते हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर की एक ही ख्वाहिश होती है, AIIMS Delhi से MBBS करना। वजह साफ है, ये संस्थान भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मेडिकल की पढ़ाई के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि AIIMS दिल्ली में MBBS की कुल कितनी सीटें होती हैं और इसकी फीस कितनी है? अगर नहीं जानते, तो अब जान लीजिए।
AIIMS दिल्ली में MBBS कोर्स के लिए कुल 132 सीटें हैं। इनमें से 125 सीटें भारतीय छात्रों के लिए होती हैं। 7 सीटें विदेशी छात्रों के लिए निर्धारित हैं। यह जानकारी AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस के अनुसार दी गई है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत का यह सबसे टॉप मेडिकल कॉलेज, फीस के मामले में सबसे सस्ता है। यहां MBBS की कुल फीस (शैक्षणिक, हॉस्टल, अन्य शुल्क मिलाकर) ₹6000 से भी कम है। नीचे देखें AIIMS Delhi MBBS की फीस का पूरा ब्रेकअप-
| शैक्षणिक और अन्य शुल्क | राशि (₹) | हॉस्टल व अन्य शुल्क | राशि (₹) |
| रजिस्ट्रेशन फीस | ₹25 | हॉस्टल किराया | ₹990 |
| कॉशन मनी (सिक्योरिटी) | ₹100 | जिमखाना शुल्क | ₹220 |
| ट्यूशन फीस | ₹1350 | पॉट फंड | ₹1320 |
| लैब फीस | ₹90 | बिजली शुल्क | ₹198 |
| स्टूडेंट यूनियन फीस | ₹63 मैस | सिक्योरिटी (रिफंडेबल) | ₹500 |
| हॉस्टल सिक्योरिटी (रिफंडेबल) | ₹1000 | ||
| कुल शुल्क | ₹1628 | कुल हॉस्टल शुल्क | ₹4228 |
यानी कुल मिलाकर पूरे MBBS कोर्स की शुरुआती फीस होती है ₹5856 मात्र।
AIIMS दिल्ली में MBBS कोर्स की कुल अवधि होती है 5.5 साल। इसमें से 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप भी शामिल होती है। अगर आप भी AIIMS Delhi से MBBS करने का सपना देख रहे हैं, तो अब आपको सीटों और फीस की पूरी जानकारी मिल गई है। ये देश का सस्ता और सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज है, जहां एडमिशन मिलना किसी सपने के सच होने जैसा होता है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi