AKTU One View Result 2025 Out: UP की टेक्निकल यूनिवर्सिटी एकेटीयू का वनव्यू रिजल्ट जारी, रोल नंबर से ऐसे चेक करें स्कोर

Published : Jul 01, 2025, 01:35 PM IST
AKTU One View Result 2025 Out

सार

AKTU One View Result 2025 Declared: AKTU की ओर से वनव्यू रिजल्ट 2025 जारी कर दी गई है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट aktu.ac.in पर अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।

AKTU One View Result 2025 Out: यूपी की डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) की ओर से One View Result 2025 जारी कर दिया गया है। वैसे स्टूडेंट्स जिन्होंने इस साल यूनिवर्सिटी की कोई भी परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट aktu.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी हर साल टेक्निकल एजुकेशन से जुड़ी परीक्षाएं कराती है, जिसमें लाखों स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। छात्र इसके One View पोर्टल के जरिए एक ही जगह पर अपने सेमेस्टर या एनुअल एग्जाम रिजल्ट देख सकते हैं। आगे जानिए AKTU One View Result 2025 कैसे चेक करें और रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

AKTU One View Result 2025 Login Credentials: रिजल्ट चेक करने के लिए क्या चाहिए?

रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने Roll Number की जरूरत होगी। इसके अलावा उनसे कोई भी अन्य डिटेल या OTP नहीं मांगी जाती है।

कैसे चेक करें अपना AKTU One View Result 2025

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी वनव्यू रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aktu.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर AKTU One View Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, इस नए पेज पर दिए गए स्थान पर आपको अपना Roll Number भरना होगा।
  • मांगे गए जरूरी डिटेल भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • अब आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • भविष्य की जरूरत के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सेव कर लें और इसकी एक प्रिंट भी निकाल कर सुरक्षित रख लें।

AKTU One View Result 2025 Direct Link Here

वैसे स्टूडेंट्स जिन्हें AKTU One View Result 2025 डाउनलोड करने में कोई परेशानी आ रही हो या रिजल्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी या सहायता चाहिए, तो आप यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट या संबंधित कॉलेज से सीधे संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। छात्र किसी भी अनऑफिशियल वेबसाइट या लिंक पर भरोसा न करें और अपना रिजल्ट केवल ऑफिशियल वेबसाइट aktu.ac.in पर ही चेक करें और यहीं से डाउनलोड करें।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Sarkari Naukri 2025: दिसंबर में आवेदन के लिए खुले टॉप 5 सरकारी भर्ती, 10वीं-ग्रेजुएट तक के लिए मौका
UP Board Model Paper 2026: उत्तर प्रदेश 10वीं परीक्षा में बड़ा बदलाव, जानिए अब सवाल कैसे आएंगे?