Best Part Time AI Jobs 2025: एआई से डबल कमाई, जानें 5 आसान और हाई डिमांड साइड जॉब्स

Published : Nov 23, 2025, 09:00 AM IST
best AI part time jobs

सार

Earn With AI: एआई से कमाई करना अब मुश्किल नहीं। सिर्फ लैपटॉप और इंटरनेट से आप इस वीकेंड 5 हाई-पेइंग AI पार्ट-टाइम जॉब्स शुरू कर सकते हैं। जानें कौन-कौन से AI साइड वर्क सबसे ज्यादा इनकम देते हैं।

AI Side Jobs Idea 2025: आज के समय में AI सिर्फ बड़ी टेक कंपनियों की चीज नहीं रह गई है। अब ChatGPT, Midjourney और दूसरी AI टूल्स की मदद से कोई भी इंसान घर बैठे एक्स्ट्रा इनकम कमा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें शुरुआत करने के लिए न तो बड़ा बजट चाहिए और न ही टेक्निकल डिग्री। सिर्फ लैपटॉप और इंटरनेट हो तो आप इस वीकेंड से ही कमाई शुरू कर सकते हैं। आजकल बहुत लोग अपने ऑफिस के बाद कुछ घंटे निकालकर AI के जरिए पैसे कमा रहे हैं। अगर आपने पार्ट टाइम में एक बार काम सीख लिया, तो फिर हर महीने अच्छी इनकम बनाने का मौका मिल जाता है। जानिए 5 आसान और हाई-पेइंग AI जॉब्स के बारे में, जिन्हें आप पार्ट-टाइम करके भी शुरू कर सकते हैं।

लोगों को AI चलाना सिखाएं और हर क्लास से फीस कमाएं

बहुत से लोग AI सीखना चाहते हैं, पर शुरुआत कैसे करें, यह नहीं जानते। आप उन्हें सिखाकर कमाई कर सकते हैं। इसके लिए Zoom पर 1 घंटे का सेशन, ChatGPT basics, Canva AI, Productivity tools training दे सकते हैं। एक-एक स्टूडेंट से फीस लेने पर महीने की अच्छी इनकम बन जाती है।

AI की मदद से पुराने कंटेंट को नया रूप देकर झटपट करें कमाई

कंटेंट को एक फॉर्म से दूसरे फॉर्म में बदलने का काम कंपनियां भारी फीस देकर करवाती हैं। जैसे- YouTube वीडियो को ब्लॉग में बदलना, ब्लॉग से सोशल मीडिया पोस्ट बनाना, इंटरव्यू से न्यूजलेटर तैयार करना। Descript, Jasper और ChatGPT जैसे टूल्स की मदद से यह काम बहुत जल्दी हो जाता है।

ये भी पढ़ें- ऑफिस लैपटॉप पर कौन-सी 7 चीजें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए? 

स्मॉल बिजनेस के लिए AI Chatbot सेटअप कर करें इनकम

बहुत से छोटे बिजनेस कस्टमर क्वेरी का जवाब देने में परेशान रहते हैं। आप उनके लिए AI Chatbot सेटअप कर सकते हैं। Flowbot या अन्य chatbot builder टूल्स से FAQ डेटा डालकर चैटबोट तैयार करें। एक बार की सेटअप फीस में अच्छी कमाई हो सकती है। इस समय मार्केट में इसकी बहुत ज्यादा डिमांड है।

एआई आर्ट और डिजिटल प्रिंट्स बनाकर बेचें

Midjourney, DALL·E या Canva AI से आप मिनटों में खूबसूरत आर्ट बना सकते हैं, जिसमें- टी-शर्ट डिजाइन, वॉलपेपर, पोस्टर, सोशल मीडिया ग्राफिक्स शामिल हैं। इन डिजाइनों को आप Etsy, Redbubble या Print-on-Demand साइट्स पर बेचकर अच्छी इनकम बना सकते हैं। इसके लिए रोज सिर्फ 1–2 घंटे काफी हैं।

ये भी पढ़ें- भारत की 10 सबसे खूबसूरत IAS: जानें किसकी UPSC रैंक सबसे बेस्ट?

सिर्फ एक प्रॉम्प्ट लिखें… और बार-बार पैसे कमाएं

अगर आप ChatGPT या Midjourney पर सही और स्मार्ट रिजल्ट निकाल लेते हैं, तो आप अपने प्रॉम्प्ट्स को बेचकर पैसे कमा सकते हैं। PromptBase और Etsy पर डिजिटल प्रॉम्प्ट्स की डिमांड बहुत बढ़ गई है एक बार अपलोड करने पर बार-बार सेल से कमाई होती रहती है शुरुआती लोगों के लिए बढ़िया साइड वर्क है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?