बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 आंसर की पर 14 मार्च तक ऑब्जेक्शन का मौका, जानें कब आयेगा रिजल्ट?

Published : Mar 12, 2024, 09:51 AM ISTUpdated : Mar 12, 2024, 09:52 AM IST
Bihar Board 10th Answer Key 2024 result date

सार

Bihar Board 10th Answer Key 2024: जारी बीएसईबी मैट्रिक एग्जाम आंसर की पर छात्र 14 मार्च शाम 5 बजे से पहले तक अपना ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। डिटेल नीचे पढ़ें।

Bihar Board 10th Answer Key 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 10वीं या मैट्रिक फाइनल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी है। जो छात्र बिहार बोर्ड 10वीं की फाइनल परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर की चेक कर सकते हैं। बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा के सभी थ्योरिकल सब्जेक्ट में, पेपर में कुल प्रश्नों में से 50 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव टाइप के थे और छात्रों को इसका उत्तर ओएमआर आंसरशीट का उपयोग करके देना था।

14 मार्च शाम 5 बजे से पहले बोर्ड को भेजें ऑब्जेक्शन

बीएसईबी ने बताया है कि यदि छात्रों को इन प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति है, तो वे इसे 14 मार्च शाम 5 बजे से पहले बोर्ड को भेज सकते हैं। शिकायत दर्ज करने का लिंक biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर उपलब्ध है। बोर्ड ने कहा कि इस समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर समीक्षा के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

बीएसईबी कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा कब हुई

बीएसईबी कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15 से 23 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त होने के बाद परीक्षा के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को चेताया

नतीजों से पहले बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को परीक्षाओं से संबंधित झूठे दावों, भ्रामक खबरों के प्रति आगाह किया है। बोर्ड ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व खुद को बीएसईबी का प्रतिनिधि बताकर मैट्रिक और इंटर परीक्षा में अंक बढ़ाने के लिए फोन पर पैसे मांग रहे हैं। बोर्ड ने उन्हें चेतावनी दी है कि वे उन घोटालेबाजों का शिकार न बनें क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं पर दर्ज अंकों में बदलाव करना संभव नहीं है।

बिहार बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 रिजल्ट कब आयेगा?

बीएसईबी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा प्रोविजनल आंसर की के मुल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद फाइनल रिजल्ट तैयार होगा। रिजल्ट तैयार होने के बादी टॉपर लिस्ट बनेगी। फिर टॉपर्स क्वेश्चन आंसर, इंटरव्यू राउंड के बाद रिजल्ट जारी की जायेगी।

ये भी पढ़ें

CAA की फुल फॉर्म जानें? अब भारत में लागू

पहलवानी करने वाला संदीप कैसे बना काला जठेड़ी, जानिए कितनी की है पढ़ाई?

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर