बिहार बोर्ड रिजल्ट में 88.84% के साथ लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कों का पास प्रतिशत 85.69, देखें डिटेल

Published : Mar 23, 2024, 02:30 PM ISTUpdated : Mar 23, 2024, 02:45 PM IST
bihar board 12th result 2024

सार

बिहार बोर्ड इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट आज, 23 मार्च को जारी कर दिया गया है। लड़कियों का परफॉर्मेंस लड़कों से बेहतर रहा। वहीं दो विषयों तक में फेल छात्रों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम फॉर्म भरने के लिए डेट की घोषणा कर दी गई है।

Bihar board 12th result 2024: बिहार बोर्ट इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल पास प्रतिशत 87.21% रहा। बिहार बोर्ड इंटर में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बढ़िया है। लड़कियों का ओवरऑल पास प्रतिशत 88.84 प्रतिशत है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.69 प्रतिशत है। वहीं स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 87.7 प्रतिशत, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 प्रतिशत और आर्ट्स का रिजल्ट 86.15 प्रतिशत रहा। जानिए बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 की पूरी डिटेल।

लड़कियां लड़कों से अव्वल

इंटर फाइनल परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मार ली है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.84% है और यह लड़कों के 85.69 प्रतिशत से काफी बेहतर है।

इंटर परीक्षा में शामिल हुईं लड़कियां: 6,22,217

पास: 5,52,783

लड़के उपस्थित हुए: 6,69,467

पास: 5,73,656

स्ट्रीम वाइज लड़कियों और लड़कों का पास प्रतिशत

आर्ट्स में

लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 88.07 फीसदी

लड़के: 83.17 फीसदी

कॉमर्स

लड़कियां: 96.91 प्रतिशत

लड़के: 93.86 फीसदी

साइंस

लड़कियां: 89.71 प्रतिशत

लड़के: 86.73 फीसदी

बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2024 में 5 लाख से अधिक को प्रथम श्रेणी मिली

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 5,24,939 छात्रों को प्रथम श्रेणी मिली है।

द्वितीय श्रेणी: 5,04,897 छात्र

तृतीय श्रेणी: 96,595 छात्र

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 : इस साल पास प्रतिशत में सुधार, 5 वर्षों में बेस्ट रिजल्ट

2024: 87.21% छात्र पास हुए

2023: 83.73%

2022: 80.15%

2021: 78.04%

2020: 80.59%

2019:79.76%

ये हैं स्ट्रीम वाइज टॉपर्स

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ, कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ और आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार ने 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ, टॉपर किया।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कॉमर्स की टॉपर्स लिस्ट

1. प्रिया कुमारी 478

2. सौरभ कुमार 470

3. गुलशन कुमार 469

3. कुणाल कुमार 469

4. सुजाता कुमारी 468

4. साक्षी कुमारी 468

5. धर्मवीर कुमार 467

5. दिपाली कुमारी 467

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के आर्ट्स साइड के टॉपर्स लिस्ट

1. तुषार कुमार 482

2. निशि सिन्हा 473

3.तनु कुमारी 472

4. कुमार निशांत 469

5. अभिलाषा कुमारी 468

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट साइंस टॉपर्स लिस्ट

1. मृत्युंजय कुमार 481

2. सिमरन गुप्ता 477

2. वरुण कुमार 477

3. प्रिंस कुमार 476

4. आकृति कुमारी 475

4. राजा कुमार 475

4. साना कुमारी 475

4. प्रज्ञा कुमारी 474

5. अनुष्का गुप्ता 474

5. अंकिता कुमारी 474

5. प्रिंस राज 474

अध्यक्ष आनंद किशोर ने की रिजल्ट की घोषणा

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड के पटना स्थित मुख्य सभागार में दोपहर डेढ़ बजे किया। इससे पहले बोर्ड की ओर से टॉपर छात्रों का पटना स्थित बोर्ड कार्यालय में इंटरव्यू चल रहा था। इंटरव्यू पूरा होते ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट कंपाइल किया और रिजल्ट जारी कर दिया। बता दें कि बिहार बोर्ड रिजल्ट सबसे पहले जारी करने का रिकॉर्ड पिछले कई सालों से बना रहा है।

13 लाख छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल

बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 के बीच आयोजित हुई थी। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र शामिल हुए थे। पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था। जिसमें कुल 83.70 प्रतिशत पास प्रतिशत रहा था।

कंपार्टमेंटल का फॉर्म 28 मार्च से

BSEB Bihar Board 12th कंपार्टमेंटल का फॉर्म 28 मार्च से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में जो विद्यार्थी एक या दो विषयों में फेल हुए हैं वे 28 मार्च से कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन कर सकेंगे। साथ ही जो विद्यार्थी किसी वजह से फरवरी की मुख्य वार्षिक परीक्षा में नहीं बैठ पाते हैं उनके लिए विशेष परीक्षा आयोजित होती है। अभी तक बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा साथ साथ करवाता आ रहा है। लेकिन इस बार बिहार बोर्ड ने कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा को अलग-अलग लेने का निर्णय लिया है। जो विद्यार्थी विशेष परीक्षा देंगे, उनके बोर्ड सर्टिफिकेट या मार्क्शीट पर कंपार्टमेंटल वर्ड नहीं लिखा जायेगा। वहीं एक या दो विषयों में फेल छात्र जो कंपार्टमेंट एग्जाम देंगे उनके सर्टिफिकेट पर कंपार्टमेंट लिखा होगा।

ये भी पढ़ें

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024: मृत्युंजय कुमार बने साइंस टॉपर, प्रिया कुमारी कॉमर्स और तुषार कुमार आर्टस टॉपर, देखें लिस्ट

BSEB Bihar 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, 87.21% पास, Direct Link से चेक करें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है