BSEB Bihar 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, 87.21% पास, Direct Link से चेक करें

Published : Mar 23, 2024, 01:40 PM ISTUpdated : Mar 23, 2024, 08:36 PM IST
BSEB Bihar 12th Result 2024 direct link

सार

बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2024 आज, 23 मार्च, 2024 को जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड इंटर के स्कोर छात्र बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।

BSEB Bihar 12th Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आज, 23 मार्च, 2024 को बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई। बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21 प्रतिशत है। पास प्रतिशत पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा है। बिहार बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे उम्मीदवार बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट एशियानेट हिंदी न्यूज के एजुकेशन पेज पर भी देख सकते हैं। बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 रिजल्ट की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। आगे चेक करें बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 डायरेक्ट लिंक और रिजल्ट चेक करने का तरीका।

लड़कियां लड़कों से आगे

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल पास प्रतिशत 87.21 है। वहीं लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.84 प्रतिशत जबकि लड़कों का 85.69 प्रतिशत है। साइंस में मृत्युंजय कुमार 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर टाॅपर बने हैं।

BSEB Bihar 12th Result 2024 Direct Link 

बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2024: कहां चेक करें

कला, वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के लिए बीएसईबी कक्षा 12 के परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं।

बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2024: कैसे चेक करें

  • बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कब हुई थी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2024

बीएसईबी ने राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 फरवरी से 12 फरवरी, 2024 तक कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा या इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित की। सभी स्ट्रीम- कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित की गई थी। राज्य में इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी।

पिछले साल 21 मार्च को आया था रिजल्ट

पिछले साल, बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 21 मार्च को घोषित किए गए थे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.74% था। इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 13,04,586 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 10,91,948 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

अमेरिका में 10000 डॉलर मंथली सैलरी वाले कितना बचा पाते हैं?
अमेरिका में खटिया कितने की मिलती है? जानकर दंग रह जाएंगे