देश भर के 20 स्कूलों पर CBSE का कड़ा एक्शन, रद्द की मान्यता, जानिए यहां पढ़ रहे स्टूडेंट्स का अब क्या?

Published : Mar 23, 2024, 10:28 AM ISTUpdated : Mar 23, 2024, 10:30 AM IST
CBSE disaffiliates and downgrades schools list

सार

सीबीएसई ने कई स्कूलों पर कड़ा एक्शन लेते हुए उनकी मान्यता रद्द कर दी है। वहीं कुछ को डाउन ग्रेड भी किया गया है। सीबीएसई की ओर से इन स्कूलों की व्यवस्था चेक करने के लिए किये गये सरप्राइज इंस्पेक्शन के बाद यह निर्णय लिया गया है। 

CBSE disaffiliates and downgrades multiple schools: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने उन स्कूलों की एक लिस्ट जारी की है, जिनकी विभिन्न कारणों से मान्यता रद्द कर दी गई है और कुछ को डाउनग्रेड कर दिया गया है। इन स्कूलों में एफिलिएशन और एग्जामिनेशन बायलॉज का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हाल ही में देशभर में सीबीएसई की ओर से किये गये सरप्राइज इंस्पेक्शन के दौरान कदाचार के कई मामले सामने आए। यह बात सामने आई की ये स्कूल सीबीएसई की ओर से समय-समय पर जारी गाइडलाइंस को फॉलो नहीं कर रहे थे।

ऑफिशियन नोटिस में कहा गया

ऑफिशियन नोटिस में कहा गया है कि देश भर के सीबीएसई स्कूलों में गाइडलाइंस और इंस्ट्रक्शंस फॉलो किये जाने को लेकर किये गये औचक निरीक्षण में यह पाया गया कि कुछ स्कूल में डमी छात्र पढ़ाई कर रहे थे। अनुचित छात्रों का एडमिशन रिकॉर्ड भी सही नहीं था। और अन्य कई कदाचार के मामले थे। पूरी जांच के बाद बोर्ड ने इन स्कूलों का एफिलिएशन रद्द कर दिया और कुछ को डाउनग्रेड कर दिया।

इन स्कूलों की मान्यता रद्द

1 प्रिंस यूसीएच माध्यमिक विद्यालय, सीकर, राजस्थान

2 ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल, जोधपुर, राजस्थान

3 द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, रायपुर, छत्तीसगढ़

4 विकॉन स्कूल, विधानसभा रोड, रायपुर, छत्तीसगढ़

5 करतार पब्लिक स्कूल, कठुआ, जम्मू और कश्मीर

6 राहुल इंटरनेशनल स्कूल, ठाणे, महाराष्ट्र

7 पायनियर पब्लिक स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र

8 साई आरएनएस अकादमी, दिसपुर, गुवाहाटी, असम

9 सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, मिसरोद हुजूर, भोपाल, म.प्र

10 लॉयल पब्लिक स्कूल, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश

11 ट्रिनिटी वर्ल्ड स्कूल, गौतम बुद्ध नगर, यूपी

12 क्रिसेंट कॉन्वेंट स्कूल, गाजीपुर, यूपी

13 पीवीस पब्लिक स्कूल, मलप्पुरम, केरल

14 मदर टेरेसा मेमोरियल सेंट्रल स्कूल, तिरुवनंतपुरम, केरल

15 ज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड

16 सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, दिल्ली-81

17 भारत माता सरस्वती बाल मंदिर, दिल्ली-40

18 नेशनल पब्लिक स्कूल, दिल्ली-40

19 चंद राम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी। स्कूल, दिल्ली-39

20 मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल, दिल्ली-39

इन 3 स्कूलों का डाउनग्रेड 

1 विवेकानन्द स्कूल, नरेला, दिल्ली

2 श्री दशमेश सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, तलवंडी साबो, जिला। बटिंडा, पंजाब

3 श्रीराम अकादमी, बारपेटा, असम

इन स्कूलों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स का अब क्या होगा?

बता दें कि सीबीएसई ने जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है, उनमें पढ़ रहे स्टूडेंट्स को स्कूल की दूसरी ब्रांच में या फिर सरकारी स्कूलों में ट्रांसफर कर दिया जायेगा। हालांकि ऐसा करने से पहले छात्रों के अभिभावकों की अनुमति ली जाएगी और साथ ही स्टूडेंट्स की फीस भी वापस की जाएगी।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर