
Bihar DElEd Result 2025 Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज, 26 नवंबर 2025 को DElEd रिजल्ट 2025 का ऐलान कर दिया है। बिहार डीएलएड जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2025 में कुल 3,23,313 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया। इनमें से 2,55,468 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 79.01 प्रतिशत रहा। पास हुए उम्मीदवारों में से 2,54,443 कैंडिडेट्स बिहार राज्य के हैं, जबकि 1,025 कैंडिडेट्स दूसरे राज्यों से हैं। इस परीक्षा के जरिए सफल उम्मीदवारों को बिहार के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (Teacher Training Institutes) में 2025-27 सत्र के लिए एडमिशन मिलेगा। डीएलएड एडमिशन के लिए फॉर्म 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक भरे जाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाना होगा। डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया गया है।
Bihar Deled Result 2025 Direct Link
ये भी पढ़ें- UPPBPB Home Guard Vacancy 2025: 10वीं पास के लिए 41424 सरकारी पद, जानिए उम्र सीमा?
परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपने DElEd रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
बीएसईबी डीएलएड की लिखित परीक्षा 26 अगस्त से 27 सितंबर 2025 के बीच हुई थी। यह परीक्षा पूरी तरह सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। इसके बाद आंसर की 11 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी और आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2025 तक थी। जिसके बाद अब रिजल्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- बिहार कांस्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 2025 कब से शुरू है? यहां देखें एडमिट कार्ड लिंक
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi