
Bihar Health Department Recruitment 2024: बिहार स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और अतिरिक्त PHC विभागों में 2,600 से अधिक आयुष डॉक्टरों की भर्ती के लिए बड़ी पहल की है। अगर आप आयुर्वेद, होम्योपैथी या यूनानी चिकित्सा में करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार (SHSB) के तहत इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे।
पद: आयुष डॉक्टर (आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी)
सैलरी: ₹32,000 प्रति माह (समेकित)
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 दिसंबर 2024, शाम 6 बजे
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्नलिखित में से किसी एक डिग्री का होना आवश्यक है:
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (01 अक्टूबर 2024 को)
सामान्य वर्ग: 37 वर्ष तक
पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य/EWS महिला: 40 वर्ष तक
SC/ST: 42 वर्ष तक
PwD (दिव्यांग): 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट
विभागीय कर्मचारी: 5 वर्ष की छूट
यह भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत की जा रही हैं। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पदों का बंटवारा और संख्या की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है। पदों की संख्या आवश्यकता और विभागीय स्वीकृति के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
आवेदन केवल SHSB की आधिकारिक वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क भुगतान और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2024, शाम 6 बजे है।
ये भी पढ़ें
नीता अंबानी की फेवरेट साड़ी स्टाइलिस्ट डॉली जैन कौन हैं, कितनी है फीस?
हर्षिता केजरीवाल का JEE एडवांस्ड रैंक, इंजीनियरिंग ब्रांच और IIT कॉलेज
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi