Bihar Police BPSSC SI Recruitment 2023 आवेदन 4 नवंबर से bpssc.bih.nic.in पर, चेक करें डिटेल

Published : Nov 02, 2023, 04:48 PM IST
bihar police bpssc si recruitment 2023

सार

Bihar Police BPSSC SI Recruitment 2023: बीपीएसएससी सब इंस्पेक्टर पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। 64 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 4 नवंबर, 2023 से शुरू होगा।

Bihar Police BPSSC SI Recruitment 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग, बीपीएसएससी ने सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 64 पदों पर योग्य व चयनित उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होगी और 4 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगी। पात्रता, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण डिटेल नीचे पढ़ें।

Bihar Police BPSSC SI Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल्स

सब इंस्पेक्टर निषेध (Sub Inspector Prohibition): 63 पद

पुलिस सब इंस्पेक्टर विजिलेंस: 1 पद

Bihar Police BPSSC SI Recruitment 2023: पात्रता मापदंड, आयु सीमा

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के कॉलेज से स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होनी चाहिए। आयु सीमा 20 से 37 वर्ष के बीच और महिला उम्मीदवारों के लिए 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Bihar Police BPSSC SI Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा शामिल है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे उन्हें पीएसटी/पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा। लिखित परीक्षा रिजल्ट के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

Bihar Police BPSSC SI Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए ₹700/- और बिहार के एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों के लिए ₹400/- है। फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

Bihar Police BPSSC SI Recruitment 2023 Detailed Notification Here

 ये भी पढ़ें

लिंक्डइन पर ढूंढ रहे जॉब? अब इसका यह नया वर्चुअल करियर कोच करेगा मदद

JEE Main 2024 Syllabus: जेईई मेन का सिलेबस जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड, मार्किंग स्कीम, एग्जाम डेट्स, इंपोर्टेंट डिटेल चेक करें

JEE Main 2024 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन jeemain.nta.a पर शुरू, जानें कैसे आवेदन करें, Direct Link

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?