JEE Main 2024 Syllabus: जेईई मेन का सिलेबस जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड, मार्किंग स्कीम, एग्जाम डेट्स, इंपोर्टेंट डिटेल चेक करें

Published : Nov 02, 2023, 01:50 PM ISTUpdated : Nov 02, 2023, 01:53 PM IST
JEE Main 2024 Syllabus

सार

JEE Main 2024 Syllabus: एनटीए ने जेईई मेन सेशन 1 के लिए पूरा सिलेबस और शेड्यूल जारी कर दिया है। jeemain.nta.ac.in पर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गये हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो 30 नवंबर, 2023 तक खुली है।

JEE Main 2024 Syllabus: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई (मेन) 2024 के लिए सिलेबस जारी किया और जेईई (मेन) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए विंडो खोल दिये हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन जमा करने की विंडो 30 नवंबर, 2023 तक खुली है और परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी 2024 को एनटीए वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

JEE Main 2024 Syllabus कहां से डाउनलोड करें ?

एनटीए ने बीटेक/ बीई एग्जाम के लिए सिलेबस और पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध कराया है। इसके तहत स्टूडेंट्स फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सिलेबस ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी जेईई मेन 2024 का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main 2024 Syllabus Direct Link

JEE Main 2024 Information bulletin

JEE Main 2024 Direct Link To Apply

JEE Main 2024: सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • सेशन 1 रजिस्ट्रेशन लिंक खोलें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए लॉगिन करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और भुगतान करें।
  • अपना फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज की एक कॉपी निकाल कर सुरक्षित रखें।

जेईई मेन 2024 एग्जाम डेट्स

सेशन 1: 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच

सेशन 2: 1 से 15 अप्रैल 2024 के बीच

जेईई मेन 2024: मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं

  • जेईई मेन 2024 पिछले साल अपनाई गई उसी मार्किंग स्कीम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
  • प्रत्येक विषय - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित - को दो सेक्शन में विभाजित किया गया है। सेक्शन ए में 30 प्रश्न हैं और सेक्शन बी में 10, यानी पेपर में कुल प्रश्नों की संख्या 90 होगी।
  • हालांकि उम्मीदवार को सेक्शन बी से केवल पांच प्रश्न (कुल 15) हल करने होंगे, जिसका अर्थ है कि हल किए जाने वाले प्रश्नों की कुल संख्या 75 है।
  • दोनों सेक्शन में निगेटिव मार्किंग होगी।

जेईई मेन 2024 13 भाषाओं में परीक्षा का आयोजन

2023 की तरह जेईई मेन 2024 भी अंग्रेजी, हिंदी और 11 क्षेत्रीय भाषाओं असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।

जेईई मेन 2024: इस साल नई वेबसाइट

एनटीए ने एक नई वेबसाइट - jeemain.nta.ac.in लॉन्च की है - जहां छात्र परीक्षा से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट पा सकते हैं। पहले, यह jeemain.nta.nic.in था।

ये भी पढ़ें

JEE Main 2024 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन jeemain.nta.a पर शुरू, जानें कैसे आवेदन करें, Direct Link

शिक्षक ने निकाला केमेस्ट्री का फॉर्मूला याद करने का भोजपुरी तरीका, देखें Video

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Sarkari Naukri 2025: UCIL में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, इस दिन तक करें अप्लाई
RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं