Bihar STET 2025: 300 सवाल हल करने के लिए मिलेंगे इतने घंटे, जानें पूरा पैटर्न और क्वालिफाईंग मार्क्स

Published : Sep 12, 2025, 11:05 AM ISTUpdated : Sep 12, 2025, 11:15 AM IST
Bihar STET Exam Pattern 2025

सार

Bihar STET Exam Pattern 2025: बिहार बोर्ड ने STET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। अगर आप इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो जानिए कैसा रहेगा पेपर पैटर्न, सिलेबस और पास होने के लिए कितने अंक लाने जरूरी हैं।

Bihar STET 2025 Paper 1 and Paper 2 Pattern: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से STET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस परीक्षा के जरिए राज्य के माध्यमिक यानी कक्षा 9-10 और उच्च माध्यमिक यानी कक्षा 11-12 स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे। उम्मीदवारों को करीब 5 घंटे में कुल 300 सवाल हल करने होंगे, यानी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों की परीक्षा ली जाएगी। अगर आप इस एग्जाम के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो जानिए क्या है बिहार एसटीईटी एग्जाम पैटर्न, क्या रहेगा सिलेबस और क्वालिफाई करने के लिए कितने नंबर लाने जरूरी हैं।

Bihar STET 2025 एग्जाम पैटर्न 

परीक्षा दो पेपर में होगी- पेपर 1 (कक्षा 9-10 के लिए) और पेपर 2 (कक्षा 11-12 के लिए)।

पेपर 1 पैटर्न (कक्षा 9-10 के शिक्षक)

  • मोड: ऑनलाइन (CBT)
  • सवालों का प्रकार: ऑब्जेक्टिव (MCQs)
  • कुल सवाल: 150
  • कुल अंक: 150
  • समय: 2.5 घंटे (150 मिनट)
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं होगी

सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन

स्पेसिफिक सब्जेक्ट (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि): 100 सवाल (100 अंक)

  • शिक्षण कला (Art of Teaching): 30 सवाल (30 अंक)
  • जेनरल नॉलेज: 5 सवाल (5 अंक)
  • एनवायरमेंटल साइंस: 5 सवाल (5 अंक)
  • मैथमेटिकल एप्टीट्यूड: 5 सवाल (5 अंक)
  • लॉजिकल रीजनिंग: 5 सवाल (5 अंक)
  • कुल: 150 सवाल (150 अंक)

बिहार एसटीईटी एग्जाम पेपर 2 एग्जाम पैटर्न (कक्षा 11-12 के शिक्षक)

  • मोड: ऑनलाइन (CBT)
  • सवालों का प्रकार: ऑब्जेक्टिव (MCQs)
  • कुल सवाल: 150
  • कुल अंक: 150
  • समय: 2.5 घंटे (150 मिनट)
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं होगी

सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन

  • स्पेसिफिक सब्जेक्ट (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, भूगोल, अर्थशास्त्र, गणित आदि): 100 सवाल (100 अंक)
  • शिक्षण कला (Art of Teaching): 30 सवाल (30 अंक)
  • जेनरल नॉलेज: 5 सवाल (5 अंक)
  • एनवायरमेंटल साइंस: 5 सवाल (5 अंक)
  • मैथमेटिकल एप्टीट्यूड: 5 सवाल (5 अंक)
  • लॉजिकल रीजनिंग: 5 सवाल (5 अंक)
  • कुल: 150 सवाल (150 अंक)

Bihar STET सिलेबस में क्या-क्या आएगा?

  • कॉमन सब्जेक्ट्स
  • शिक्षण कला (Art of Teaching): टीचिंग मेथड्स, ब्लूम्स टैक्सोनॉमी, माइक्रो-टीचिंग, लेसन प्लान, क्लासरूम मैनेजमेंट, मूल्यांकन और पाठ्यक्रम से जुड़ी बातें।
  • जनरल नॉलेज: करंट अफेयर्स और बेसिक जीके।
  • एनवायरमेंटल साइंस, मैथमेटिकल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग: बेसिक कॉन्सेप्ट्स और प्रैक्टिकल अप्रोच पर आधारित सवाल।

बिहार एसटीईटी एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

बोर्ड ने कैटेगरी वाइज क्वालिफाईंग मार्क्स जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार-

  • जनरल (सामान्य): 50 प्रतिशत मार्क्स
  • एससी: 40 प्रतिशत मार्क्स
  • एसटी: 40 प्रतिशत मार्क्स
  • महिलाएं: 40प्रतिशत मार्क्स
  • PwD (विकलांग): 40 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे।
  • यानि अगर आप सामान्य वर्ग से हैं तो 150 में कम से कम 75 अंक लाना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें- यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2025 कब आएगा और कैसे चेक करें, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Bihar STET 2025: आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
  • उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
  • होमपेज पर Online Apply पर क्लिक करने के बाद Secondary Teacher Eligibility Test का लिंक मिलेगा।
  • यहां एप्लिकेशन फॉर्म भरकर फीस जमा करनी होगी।

Bihar STET 2025 Official Notice

ये भी पढ़ें- Bihar STET 2025: कैसे करें अप्लाई? जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट और फीस

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Ceasefire से Mayday तक... गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च हुए इन 10 शब्दों के मतलब क्या आप जानते हैं?
UP Holiday Calendar 2026: जानें नए साल में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और दफ्तर