
BPSC 71st Prelims Admit Card 2025 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (CCE Prelims 2025) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही इसे डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।
BPSC 71st Prelims Admit Card 2025 Download Link
BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय 2 घंटे होगा और इसमें कुल 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
71वीं CCE के जरिए कुल 1,298 पदों पर भर्ती होगी। हाल ही में आयोग ने इसमें 34 नई वैकेंसी और जोड़ी है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड ध्यान से पढ़ लें और उसमें दी गई सभी गाइडलाइंस को फॉलो करें।
ये भी पढ़ें- BPSC Recruitment 2025: बिना लिखित परीक्षा, मिल रही है ₹1.31 लाख सैलरी, ऐसे करें आवेदन
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi