
BPSC 71st CCE 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया में 34 नए पदों को शामिल कर लिया है, जिसके बाद अब कुल पदों की संख्या 1298 हो गई है। पहले 14 पद जोड़े गए थे और अब नए नोटिफिकेशन के अनुसार 34 और पद बढ़ा दिए गए हैं। इस संबंध में BPSC ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि 30 मई 2025 को जारी विज्ञापन के बाद अलग-अलग विभागों से 34 नई रिक्तियों की अनुशंसा मिली है, जिन्हें अब इस परीक्षा में जोड़ा गया है।
| पद का नाम | विभाग | पदों की संख्या |
| उप–विभागीय पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग | कल्याण पदाधिकारी पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग | 27 पद |
| सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषागार) | समाज कल्याण विभाग | 2 पद |
| सहायक निदेशक (बाल संरक्षण इकाई) | समाज कल्याण विभाग | 2 पद |
| सहायक निबंधक | सहकारिता विभाग | 2 पद |
| सहायक निदेशक (दिव्यांग सशक्तिकरण कोषागार) | समाज कल्याण विभाग | 1 पद |
BPSC 71वीं भर्ती 2025 प्रारंभिक परीक्षा पहले 30 अगस्त 2025 को होनी थी, लेकिन अब आयोग ने इसे बदलकर 10 सितंबर 2025 कर दिया है।
BPSC 71वीं CCE 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर किया जा सकता है।
BPSC 71वीं भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। महिला उम्मीदवारों और SC/ST/OBC वर्ग को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी गई है।
बीपीएससी 71वीं भर्ती के लिए आवेदन करने जा रहे कैंडिडेट्स को तय आवेदन शुल्क भी भरनी होगी। कैटेगरी वाइज एप्लीकेशन फीस की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को ₹600 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि बिहार राज्य की महिलाएं, SC, ST, दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹150 रूपए फीस भरनी होगी। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यमों- डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग या ऑफलाइन चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
अगर आप बिहार सरकार की प्रतिष्ठित सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो BPSC 71वीं परीक्षा 2025 आपके लिए शानदार मौका है। अब पदों की संख्या बढ़कर 1298 हो चुकी है, जिससे चयन की संभावना और बढ़ गई है।