BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?

Published : Dec 05, 2025, 05:51 PM IST

BPSC AEDO Recruitment 2025: बीपीएससी एईडीओ 2025 के लिए आवदेन की लास्ट डेट 12 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। अबतक आवेदन नहीं किया है तो समय रहते अप्लाई कर लें। इस बीच जानिए बहाली के बाद बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को मंथली सैलरी कितनी मिलेगी?

PREV
15
BPSC AEDO आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) के 935 पदों के लिए एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछली बार आवेदन न कर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह आखिरी मौका है। उम्मीदवार 12 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं इस भर्ती की लिखित परीक्षा 10 से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

25
BPSC AEDO Bharti 2025: किस कैटेगरी के लिए कितने पद?

इस भर्ती में कुल 935 पद शामिल हैं, जिनका कैटेगरी वाइज डिटेल इस प्रकार है-

  • अनारक्षित- 374 पद
  • ईडब्ल्यूएस- 93 पद
  • एससी- 150 पद
  • एसटी- 10 पद
  • अति पिछड़ा वर्ग- 168 पद
  • पिछड़ा वर्ग- 112 पद
  • पिछड़ा वर्ग महिला- 28 पद
35
बिहार AEDO आवेदन करने की पात्रता क्या है, सैलरी कितनी मिलेगी?

AEDO पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 29,202 रुपए बेसीक सैलरी दी जाएगी। यानी 7वें वेतन आयोग के अनुसार इनहैंड सैलरी लगभग 45 हजार से 50 हजार रुपए के आसपास होगी। बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए।

45
BPSC AEDO उम्र सीमा कैटेगरी वाइज

BPSC AEDO आवेदन के लिए आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। न्यूनतम उम्र 21 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा कैटेगरी वाइज अलग-अलग है। जिसमें- सामान्य वर्ग 37 वर्ष, ओबीसी 40 वर्ष, एससी, एसटी के लिए 42 वर्ष है। इसके अलावा सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 100 परीक्षा शुल्क देना होगा।

55
बिहार एईडीओ चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 3 पेपर होंगे। जनरल लैंग्वेज, जनरल स्टडीज, जनरल एप्टीट्यूड। हर पेपर में 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे रहेगी।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories