BPSC असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती के लिए आवेदन शुरू, उम्र सीमा 42 साल, योग्यता, फीस समेत डिटेल चेक करें

Published : Feb 21, 2024, 01:33 PM ISTUpdated : Feb 21, 2024, 01:35 PM IST
BPSC assistant architect recruitment 2024

सार

बीपीएससी ने असिस्टेंट आर्किटेक्ट पोस्ट के 106 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की लास्ट डेट 11 मार्च है। डायरेक्ट लिंक समेत वैंकसी से संबंधित पूरी डिटेल नीचे चेक करें।

BPSC assistant architect recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट, सरकार के तहत असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बीपीएससी भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 106 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। जिसमें

  • अनरिजर्व कैटेगरी: 26
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 11
  • अनुसूचित जाति : 21
  • अनुसूचित जनजाति : 2
  • अति पिछड़ा वर्ग : 27
  • पिछड़ा वर्ग : 19

बीपीएससी आर्किटेक्ट भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, महिला या पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 है, जबकि अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा।

बीपीएससी आर्किटेक्ट भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को वास्तुकला परिषद, नई दिल्ली (Council of Architecture, New Delhi) के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए।

बीपीएससी आर्किटेक्ट भर्ती 2024 आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित पुरुषों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है।

बीपीएससी आर्किटेक्ट भर्ती 2024: आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

BPSC Recruitment 2024 Direct link to apply

ये भी पढ़ें

फैक्ट्री वर्कर का बेटा जयंती कनानी कैसे बना Crypto Billionaire, जानिए

अमीन सयानी: बिनाका गीतमाला से पॉपुलर रेडियो के फनकार का ऐसा रहा करियर

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर