बिहार ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पोस्ट के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, Direct Link, डिटेल

Published : Mar 21, 2024, 01:34 PM ISTUpdated : Mar 21, 2024, 01:36 PM IST
BPSC Block Horticulture Officer recruitment 2024

सार

बिहार ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पोस्ट के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज, 21 मार्च है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अबतक आवेदन नहीं किया है समय रहते ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से अपना फॉर्म सबमिट कर दें। Direct Link नीचे उपलब्ध है।

BPSC recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट, बिहार सरकार के तहत हॉर्टिकल्चर निदेशालय में ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (बीएचओ) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 21 मार्च को समाप्त हो जायेगी। योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 318 रिक्त पदों पर योग्य व चयनित उम्मीदवारों की बहाली की जायेगी।

आयु सीमा

बिहार ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र सीमा 1 अगस्त 2023 को 21 वर्ष से 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बागवानी विज्ञान (बीएससी हॉर्टी)/कृषि विज्ञान (बीएससी एग्री) में ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी। डिटेल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये फीस लागू है।

BPSC Block Horticulture Officer recruitment 2024 official notification here

BPSC Block Horticulture Officer recruitment 2024 Direct Link To Apply

बीपीएससी बीएचओ पोस्ट 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर बीएचओ एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • फाइनल फॉर्म चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले कर सुरक्षित रख लें।
  • अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Bihar Board 12th Result 2024 Date: जारी होने वाला है बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट, डेट, टाइम की घोषणा आज

कॉलेज ड्रॉपआउट मुस्तफा सुलेमान कैसे बने माइक्रोसॉफ्ट AI CEO, जानिए

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर