SSC Constable GD 2024 री एग्जाम 30 मार्च को, जानें कौन हो सकता है शामिल

Published : Mar 21, 2024, 12:12 PM IST
SSC Constable GD 2024 re exam

सार

एसएससी कांस्टेबल जीडी 2024 री एग्जाम कुछ केंद्रों पर पर आयोजित की जाएगी। इस संबंध में ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया है। डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें।

SC Constable GD 2024 re-exam: कर्मचारी चयन आयोग ने कुछ केंद्रों पर एसएससी कांस्टेबल जीडी 2024 री एग्जाम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ऑफिशियल नोटिस उम्मीदवारों के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, कुछ स्थानों/तिथियों/पालियों के उम्मीदवारों की पुन: परीक्षा आयोजित करने का निर्णय स्थान-विशिष्ट तकनीकी कारणों के बाद लिया गया था, जो पहले बताए गए परीक्षा की रिव्यू में देखे गए थे।

30 मार्च, 2023 को री-एग्जाम

आयोग उन उम्मीदवारों के लिए 30 मार्च, 2023 को री एग्जाम आयोजित करेगा जो ऑफिशियल नोटिस दिये गये तिथियों/स्थानों या पालियों पर परीक्षा में शामिल हुए थे।

20 फरवरी से 7 मार्च, 2024 तक हुई थी परीक्षा

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफएस), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में राइफलमैन (जीडी) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोग द्वारा 20 फरवरी से 7 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को जो पहले परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें कंप्यूटर आधारित री एग्जाम में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

26,146 रिक्तियों की भर्ती

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार फीजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड में शामिल हो सकते हैं। एसएससी जीडी 2024 के माध्यम से विभिन्न यूजर ऑर्गनाइजेशन में कुल 26,146 रिक्तियां भरी जाएंगी। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। जारी ऑफिशियल नोटिस नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

SC Constable GD 2024 Re-Exam Official Notice Check Here

ये भी पढ़ें

कॉलेज ड्रॉपआउट मुस्तफा सुलेमान कैसे बने माइक्रोसॉफ्ट AI CEO, जानिए

बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 SMS से कैसे चेक करें?

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?