BPSC Teacher Recruitment Result 2023: कब आयेगा बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट? क्या है लेटेस्ट अपडेट जानें

Published : Oct 10, 2023, 11:07 AM ISTUpdated : Oct 11, 2023, 10:01 AM IST
BPSC School Teacher 2023 results

सार

BPSC Teacher Recruitment Result 2023: बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर चेक कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट नीचे चेक करें।

BPSC Teacher Recruitment Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट का इंतजार परीक्षा में शामिल कैंडिडेट बेसब्री के साथ कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद bpsc.bih.nic.in पर रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिव होगा जिसपर लॉगिन करके कैंडिडेट अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बीपीएससी ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक दो शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी।

 BPSC Teacher Recruitment Result 2023: कितने पदों पर होगी बहाली?

आयोग ने आंसर की पहले ही जारी कर दी है। ऑब्जेक्शन विंडो 5 सितंबर से 11 सितंबर तक एक्टिव थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में शिक्षकों की 1,70,461 रिक्तियों पर योग्य व चयनित उम्मीदवारों की बहाली की जाएगी।

BPSC Bihar TRE result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल

परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड तैयार रखें। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर/आवेदन संख्या/पासवर्ड/जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

BPSC TRE result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे टीआरई परिणाम पर अपडेट के लिए नियमित रूप से इन दोनों वेबसाइटों पर जाएं:

onlinebpsc.bihar.gov.in

bpsc.bih.nic.in

BPSC School Teacher 2023 results: रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉग इन डिटेल दर्ज करें।
  • रिजल्ट चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें

यह बिहारी कड़ी मेहनत से बना IAS, फिर इस वजह से इस्तीफा देकर हुआ पॉपुलर

CRPF से आयकर विभाग फिर IPS, शादी के बाद तुनश्री ने ऐसे क्रैक की UPSC

पिता अंडा बेच कर कमाते थे दिन में 100 रु, बेटे ने क्रैक किया IIT JEE

JSSC JIS (CKHT) CCE 2023 का नोटिफिकेशन जारी, 863 पदों के लिए 20 अक्टूबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, डिटेल जानें

Odisha Junior Teacher Recruitment 2023: 20,000 रिक्तियों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज, osepa.odisha.gov.in पर करें अप्लाई

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Nainital Bank Bharti 2025: 12 दिसंबर से आवेदन, जानिए PO, क्लर्क और SO के लिए योग्यता?
UPSC CDS Exam 1 2026: 451 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानिए IMA, INA, AFA में कितनी सीटें?